{"_id":"60c3b18c8ebc3ed46842322a","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2202751199","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट मामले में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट मामले में दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट मामले में दो युवक गिरफ्तार
पिलखुवा। तीन दिन पूर्व स्वास्थ्यकर्मी के साथ छिजारसी चौकी के पास हुई मारपीट एवं कार का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। हालांकि पीड़ित ने चेन लूट का भी आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने मामला मारपीट में दर्ज किया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि गत आठ जून की रात दिल्ली मंडावली निवासी स्वास्थ्यकर्मी विकास के साथ छिजारसी पुलिस चौकी के सामने दो युवकों द्वारा मारपीट कर डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ दिया था। जिसकी पीड़ित ने थाने पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव राधना निवासी विक्रांत और कपिल को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।