{"_id":"60870a8c8ebc3e7c19187cb7","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2177970184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखुवा में तीन दिन बंद रहेंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखुवा में तीन दिन बंद रहेंगे बाजार
विज्ञापन
पिलखुवा में तीन दिन बंद रहेंगे बाजार
पिलखुवा। कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण रोक रोकने के लिए पिलखुवा के के व्यापारियों ने शनिवार, रविवार और सोमवार को तीन दिन तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बिना मास्क लगाए दुकान पर सामान खरीदने आए ग्राहक और व्यापारी से भी कोई लेनदेन नहीं होगा। सोमवार को व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया।
पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ के तत्वावधान में सोमवार को मोदीनगर रोड अग्रसेन मार्केट स्थित संघ कार्यालय पर विभिन्न व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। लगभग तीन घंटा तक चली बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारयों ने निर्णय लिया कि प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार और रविवार का कोरोना कर्फ्यू घोषित किया हुआ है। पिलखुवा में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसलिए दो दिन की बंदी के अलावा सोमवार को भी बाजार पूर्ण बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में मूलचंद गर्ग, गौरव बंसल, योगेश बंसल, अमित, कुलदीप अग्रवाल, सौरभ गर्ग, पंकज मित्तल, संतोष अग्रवाल, हरित मित्तल, गौरव गर्ग, मनीष माहेश्वरी, कुशलेश गर्ग, महक सिंह, रविंद्र उत्साही, पंकज गर्ग, राकेश सिंघल, पालिकाध्यक्ष पति मनोज गोयल, हृदेश शिशौदिया, ललित गर्ग मोदी, चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
कोरोना संक्रमण रोकना जरूरी
कोरोना महामारी का दूसरा दौर काल का ग्रास बनता जा रहा हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम खुद और दूसरे को कोरोना से सुरक्षित रखें। इसके लिए लगातार तीन दिनों तक बाजार को बंद रहने से काफी हद तक संक्रमण कम होगा।
विज्ञापन
- संदीप गोयल, प्रधान पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ।
सरकार का साथ दें व्यापारी
पिछले डेढ़ साल से व्यापारी कोरोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, लेकिन जान है तो जहान है हमें कोरोना की इस जंग में सरकार का साथ देना चाहिए और खुद और दूसरे को सुरक्षित रखना चाहिए।
- संजय बंसल अकेला, मंत्री वैश्य अग्रवाल महासभा।
गाइडलाइन का कराएं पालन
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बाजार को बंद रखना जरूरी हैं। दुकान खोलने से पहले उसे सैनिटाइज अवश्य करें तथा बिना मास्क लगाकर आए ग्राहकों व अन्य दुकानदारों से कोई लेनदेन न करें।
- अनिल कुमार गर्ग, मंत्री पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ।