फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मायके से पिलखुवा आ रही महिला हुई लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मायके से पिलखुवा आ रही महिला हुई लापता
विज्ञापन

पिलखुवा। बुलंदशहर से पिलखुवा आने के लिए घर चली महिला संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई हैं। महिला के साथ दो उसके छोटे बच्चे भी हैं। लापता महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई हैं। पुलिस महिला को तलाश में जुटी हैं।
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की ससुराल औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हैं। उक्त व्यक्ति पिलखुवा में नौकरी करता है। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यहीं पर किराए का मकान लेकर रहता हैं। बताया कि महिला की मां बीमार होने के कारण वह अपने मायके बुलंदशहर गई थी। मंगलवार की सुबह उक्त महिला अपने दोनों बच्चों के साथ पिलखुवा आने के लिए मायके से चली थी। जो अभी तक पिलखुवा नहीं पहुंच सकी हैं। महिला के पति और परिजनों द्वारा उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। लापता महिला के पति ने कोतवाली पर तहरीर देकर पुलिस से उसके तलाश करने की मांग की हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं। पुलिस द्वारा लापता महिला को शीघ्र सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed