फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कनेक्शन काटने गई बिजली निगम की टीम पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कनेक्शन काटने गई बिजली निगम की टीम पर किया हमला
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर दहपा में बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई टीम पर एक उपभोक्ता व उसके परिजनों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। निगम के अवर अभियंता ने कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शासन के आदेश पर पावर कॉरपोरेशन द्वारा दस हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा हैं। पिलखुवा डिवीजन में 38 हजार से अधिक बकायेदार हैं। सोमवार को निगम की टीम कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर दहपा में पहुंची और शिविर लगाकर बकाया वसूली अभियान चलाया। टीम ने लगभग पौने दो लाख रुपये के बकाये पर एक आटा चक्की पर छापा मारा । वहां मौजूद मुसाहिद और मुजाहिद से बिल जमा करने के लिए कहा गया। आरोप है कि इस पर आरोपी आग बबूला हो गए और टीम के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं सिलिंडर भी फेंका गया। हमले में टीम में शामिल योगेन्द्र घायल हो गया। कर्मचारियों ने मौके से भागकर जान बचाई। निगम के अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि हमले के समय उनके साथ लाइनमैन चंद्रप्रकाश, भूपेंद्र, योगेंद्र, आकाश, अनिल और आदित्य टीम में शामिल थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बिजली निगम के अवर अभियंता राजकुमार द्वारा गांव हिम्मतपुर दहपा निवासी मुजाहिद, मुसाहिद और जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed