{"_id":"603547a78ebc3ee8f02f5383","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd214297036","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और टेंपो की भिड़ंत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और टेंपो की भिड़ंत में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और टेंपो की भिड़ंत में महिला की मौत
धौलाना। मसूरी-गुलावटी मार्ग स्थित इंड्रस्ट्रियल एरिया में संचालित एक कंपनी के गेट सामने कार और टेंपो में भिड़ंत हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
मंगलवार को डासना निवासी वरीशा (50) पत्नी सलमू टेंपो बुक कर शकीला(25), मुज्जमिल(28) और असद(4), इशरतजहां(28) के साथ गुलावटी में एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही टेंपो इंड्रस्ट्रियल एरिया में संचालित एक कंपनी के गेट के सामने पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही हुंडई कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिसमें टेपो चालक राजू समेत छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान वरीशा की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान गाजियाबाद अस्पताल में दम तोड दिया। पुलिस ने थ्री व्हीलर और हुंडई कार को कब्जे में लिया है। जबकि कार चालक फरार हो गया।