{"_id":"602d5d128ebc3ee97d236cc5","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd213933199","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा करने पर बरातियों ने हवालात में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़ा करने पर बरातियों ने हवालात में गुजारी रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़ा करने पर बरातियों ने हवालात में गुजारी रात
पिलखुवा। बरातियों को शराब पीकर दुकानदार से झगड़ा करना भारी पड़ गया। पांच बरातियों को पूरी रात कोतवाली की हवालात में गुजारनी पड़ी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने झगड़ा कर रहे पांचों बरातियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे स्थित एक मैरिज होम में मंगलवार की रात गाजियाबाद से बरात आई थी। शादी समारोह के दौरान कुछ बरातियों द्वारा शराब के नशे में एक दुकानदार से खरीदे गए सामान के रुपये देने को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गाजियाबाद के विजयनगर निवासी हरिश्याम, सागर, शाहिल, आशु और पिलखुवा के चन्दपुरा निवासी विवेक को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार दोपहर को गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।