{"_id":"602ab5e18ebc3ee9407671cd","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2138105140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक में दोस्ती कर धोखे से किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक में दोस्ती कर धोखे से किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279
- फोटो : Chris Oldham
फेसबुक में दोस्ती कर धोखे से किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
धौलाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
पीड़िता के मुताबिक कॉलेज के समीपवर्ती गांव के एक युवक ने जुलाई में उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। कुछ दिन बाद युवक ने उसे रास्ते में रोक कर प्यार का इजहार करते हुए उसका व्हाट्सएप नंबर ले लिया। करीब चार माह तक बातें होती रही। 29 नवंबर को युवक ने उसे मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसके दोस्तों ने चोरी से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद युवक के दोस्तों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते की बात चला रहे थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर मुख्य आरोपी ने खोजबीन कर उस गांव में उस परिवार को खोज निकाला। जहां उनकी बेटी के रिश्ते की बातचीत की बात चल रही थी। युवक ने अपने साथियों के साथ दबंगई दिखाते हुए बेटी की होने वाली ससुराल वालों को अश्लील वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि यदि शादी की तो वह उसके होने वाले पति को जान से मार देंगे। किशोरी के ससुराल वालों से जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने जब किशोरी से जानकारी की तो उसने सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। साथ ही बताया कि आरोपी परिजनों से सच्चाई बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया सामूहिक दुष्कर्म एवं चरित्र हनन समेत अन्य मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं।