फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भ्रष्टाचार का अडडा बनी है नगर पालिका पिलखुवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नगर पालिका पिलखुवा को चला रहा एक लिपिक
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर पालिका पिलखुवा को एक लिपिक चला रहा है। पालिका में पिछले 25 वर्षों से तैनात उक्त लिपिक का सभी कामों में हस्तक्षेप रहता है। एंटी करप्शन टीम द्वारा सोमवार को रिश्वत लेते पालिका के कर्मचारी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की छानबीन में उक्त लिपिक का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को उक्त लिपिक ने ही ठेकेदार से रुपये लेने भेजा था। इस दौरान एक जेई भी वहां मौजूद था। टीम की कार्रवाई के दौरान लिपिक और जेई वहां से रफूचक्कर हो गए।
सूत्रों की मानें तो उक्त लिपिक पर पालिका के सभी कामों की जिम्मेदारी है। इसमें कर्मचारियों के पेमेंट से लेकर, ठेकेदारों को किए जाने वाले भुगतान, टेंडर आदि सभी कुछ उक्त लिपिक ही देखता है। जानकारों की मानें तो लिपिक की पहले भी ठेकेदारों व कर्मचारियों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन उसपर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। अब एंटी करप्शन टीम की ओर से भी उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो उक्त लिपिक करोड़पति है। बिना उसकी सहमति के पालिका में किसी का काम नहीं होता है।
विज्ञापन

बिना चढ़ावा पालिका में नहीं होता कोई काम
- ठेकेदार मंदीप शर्मा ने बताया कि पालिका में सीक्योर्टी (एफडीआरओ) में रूप में लागत का जो 10 प्रतिशत रुपया जमा होता है उसकी 5 प्रतिशत रकम छह माह के अंदर वापस ठेकेदार को देनी होती है। जो पिछले दो साल से अभी तक नहीं दी गई है। बताया कि पालिका द्वारा जीएसटी का भी एक रुपया नहीं दिया गया है। 35 से 40 लाख रुपये नगर पालिका पर हैं। ठेकेदार का आरोप है कि पालिका के बाबू बगैर कमीशन लिए कोई भी बिल पास नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका में 32 ठेकेदार रजिस्टर्ड
- नगर पालिका पिलखुवा में अभी 32 ठेकेदार रजिस्टर्ड हैं। वहीं उक्त लिपिक व कमीशनबाजी के चलते सभी परेशान हैं। अब एक कर्मचारी के रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद से पालिका कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed