फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार जिलों से पहंचे दमकल वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी झुलसा
विज्ञापन

धौलाना। मसूरी गुलावटी मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में एक ईको टेक केमिकल फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्टरी उसकी जद में आ गई, जिससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। केमिकल से भरे ड्रमों में आग लगने से फैक्टरी में रुक-रूककर ब्लास्ट होते रहे। आग बुझाने के लिए गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा से दमकल की गाड़ियां पहुंची। इस दौरान फैक्टरी का एक कर्मचारी आग की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार है।

यूपीएसआईडीसी फेज दो एफ ब्लॉक स्थित केमिकल फैक्टरी में दोपहर करीब दो बजे अचानक भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर थाना धौलाना के सपनावत निवासी दुष्यंत पुत्र घनश्याम झुलस गया। उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैक्टरी के अंदर रखे केमिकल के ड्रमों सेे बार बार धमाके हो रहे थे। देखते ही देखते मौके पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। फैक्टरी से आग की ऊंची लपटों को निकलते देख वहां भगदड़ मच गई। लोगों को डर सताने लगा कि कहीं आग आसपास के इलाके में न फैल जाए। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज नवीन गौतम मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग के अलावा उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। आग बुझाने के लिए गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। पुलिस ने लोगों को फैक्टरी के पास से हटाया। भीषण आग की सूचना पर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, एसडीएम विशाल कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का सहीं पता एवं नुकसान का नहीं चल सका हैं। जिस तरह से बार-बार आग की लपटें उठ रही थीं और धमाके हो रहे थे, उससे अधिकारी आशंकित थे कि कहीं अन्य फैक्टरी में आग न लग जाए। देर रात फैक्टरी में आग बुझाने की बात कही जा रही हैं, लेकिन आग धधकती रही। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की 47 सदस्यों की टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed