{"_id":"5dab56f58ebc3e016a1831cb","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd186760149","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युगल लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युगल लापता
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल के छात्र-छात्रा लापता, हड़कंप
पिलखुवा। कस्बा पिलखुवा के एक मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत छात्र-छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। लापता छात्रा के पिता ने थाना पर तहरीर दी हैं। पुलिस युगल को तलाश कर रही है। छात्रा की नवंबर माह में शादी होने वाली थी।
गाजियाबाद के एक मोहल्ला निवासी छात्रा नेशनल हाइवे 9 पर स्थित कस्बा पिलखुवा में रामा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की छात्रा है। इसी कॉलेज में कस्बा पिलखुवा के एक मोहल्ला निवासी छात्र भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बीच छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, अगले माह नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी। छात्रा की शादी कहीं ओर तय हो जाने के चलते युगल शुक्रवार को कॉलेज तो गए, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। देरशाम तक छात्रा के अपने घर वापस नहीं पहुंचने के बाद परिजनों द्वारा उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन छात्रा का कही भी नही भी पता नही चल सका।
कोतवाली निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस प्रेमी युगल को तलाश करने में जुटी हैं। छात्रा के परिजनों द्वारा उसकी अगले माह कहीं ओर शादी तय की हुई हैं।