फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

140 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
140 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
विज्ञापन

पिलखुवा। गांव बदनौली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें 140 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए शपथ ग्रहण कराई। अशोक चौधरी ने बताया कि सदस्यता अभियान में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और भाजपा की विकास नीति बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा से जुड़ने वाले अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं की समझ में आ गया है कि अब भाजपा ही एक विकल्प है, जो देश के विकास के साथ लोगों की समस्याओं का निवारण कर सकती है। जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि केंद्र की सरकार फिर देश को सोने की चिड़िया बनाने की व्यवस्था कर रही है। केंद्र सरकार जन धन योजना के जरिए सबको लाभ देने की व्यवस्था कर रही है। आपदा ग्रस्त किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए आपदा चेक के माध्यम से धन देने की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत चेयरमैन अमृता कुमार, शिवराज सिंह, सिपट्अर प्रधान, नरेंद्र तोमर, नितिन, अंशुल, प्रवीण मौजूद रहे । इसके अलावा रेलवे रोड़ स्थित रंगोली मंडप में किसान मोर्चा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सौ लागों को भाजपा पार्टी से जोड़ा गया। लटूर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण योजनाओं को भी लोग भलीभांति समझ रहे हैं और गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed