{"_id":"63750bd9a082e660c71dca3f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2478464200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखन के परिजनों की धमकाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखन के परिजनों की धमकाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवली पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी मांगे राम। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखन के परिजनों की धमकाने वाला गिरफ्तार
हापुड़। कचहरी के गेट पर हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या के मामले में पुलिस ने पैरवी कर रहे लखन के परिजनों का धमकाने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी परिसर के बाद 16 अगस्त को हिस्ट्रीशीटर की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मुकदमे की पैरवी कर रहे लखन के परिजनों और गवाहों पर दबाव बनाने के लिए कुछ बदमाश धमकी दे रहे थे। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार रात पांच बदमाश आई-20 कार में सवार हरियाणा से हापुड़ पैरवी करने वालों को धमकाने के उद्देश्य से पहुंचे थे। ताकि, जेल में बंद हत्याकांड के आरोपियों को राहत मिल सके। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय और उनकी टीम ने प्रीत विहार स्थित रेलवे अंडरपास के निकट से मुठभेड़ के बाद बदमाश मांगेराम निवासी भैंसरावली जिला फरीदाबाद को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। फरार आरोपी मांगेराम के गांव के रहने वाले सुनील, मनोज भाटी, शुभम पंडित और अंकित हैं। गिरफ्तार बदमाश से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।