फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा एक्सप्रेसवे किनारे बनेंगे मिनी औद्योगिक हब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा एक्सप्रेसवे किनारे बनेंगे मिनी औद्योगिक हब
विज्ञापन

हापुड़। जिले को औद्योगिक हब बनाने के लिए जिला उद्योग केेंद्र ने तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास के 29 गांवों में पांच किलोमीटर के दायरे में मिनी उद्योगों को स्थापित करने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। उद्योगों के स्थापित करने की संभावनाओं पर विभागीय अधिकारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए बाहरी निवेशकों से प्रस्ताव भी मांगे जा रहे हैं। उम्मीद है कि एक्सप्रेसवे के धरातल पर आने के साथ-साथ कुछ उद्योग भी विकसित हो जाएं।
दिल्ली, हरियाणा और नोएडा जैसे जिलों के निवेशकों की रुचि अब हापुड़ की ओर बढ़ी है। निजी औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने के साथ निवेशक यहां करीब दो हजार करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव दे चुके हैं। सरकार की इस दिशा में सकारात्मक पहल के बाद अधिकारियों में भी जोश है। शासन के निर्देशों के बाद जिले में निकलने वाले एक्सप्रेस वे के किनारे के गांवों में मिनी उद्योगों को स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

29 गांवों में तलाशी जा रही जमीन
उपायुक्त उद्योग शीलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे जिले के 29 गांवों से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेस वे के पांच किलोमीटर के दायरे में ऐसी भूमि खोजी जा रही है, जो मिनी उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त हो। एक्सप्रेस वे से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ दूसरी जरूरी सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। इसके लिए किसानों से बात कर निवेशकों से भी प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। लगातार निवेशक इसके लिए विजिट भी कर रहे हैं। फिलहाल जैसे ही गंगा एक्सप्रेस वे धरातल पर आएगा तो निश्चित रूप से उद्योग भी विकसित होंगे और रोजगार की दृष्टि से भी गांव समृद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी जमीन की भी हो रही तलाश
उद्योगों को स्थापित करने के लिए किसानों की निजी भूमि के साथ सरकारी ग्राम समाज की भूमि पर भी उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। ऐसी भूमियों को निश्चित अवधि के लिए लीज पर लेने का प्रावधान होगा। ऐसी जमीनों को भी इन गांवों में चिन्हित किया जा रहा है।

जिले में यहां पर जुड़ेंगे एक्सप्रेस-वे से हाईवे
जिले में दो स्थानों पर जंक्शन प्रस्तावित हैं। इनमें दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सिखेड़ा के पास जंक्शन बनाया जाएगा। जबकि, दिल्ली और लखनऊ एक्सप्रेसवे के लिए भी यहां से उतार चढ़ाव दिया जाएगा। जबकि दूसरा जंक्शन भैना सदरपुर में दिया जाएगा। वहां से गंगा एक्सप्रेसवे से पानीपत-बुलंदशहर वाले हाईवे को जोड़ दिया जाएगा। जबकि हापुड़ में एंट्री पर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे और मेरठ-बदायूं एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। कुल मिलाकर हापुड़ एक ऐसा हब होगा जहां से देश के किसी भी कोने के लिए जाने और आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ऐसे में यहां खाद्य प्रसंस्करण व अन्य महत्वपूर्ण उद्योग, एमएसएमई सेक्टर की इकाइयों के अलावा वेयरहाउस, लॉजिस्टिक पार्क भी बनाए जाएंगे। सरकार का मानना है कि उद्योगों के लिए बुनियादी सुविधाएं दी जाएं। ऐसे में एक्सप्रेस वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा विकसित हो जाएगा। उद्यमी अपना माल एक्सप्रेसवे के जरिए यूपी के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जल्द पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed