फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेडीमेड शोरूम संचालक से हड़पे 35 हजार और कपड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेडीमेड शोरूम संचालक से हड़पे 35 हजार और कपड़े
विज्ञापन

हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक रेडिमेड कपड़ों के शोरूम के संचालक दिनेश त्यागी ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक पर कीमती कपड़े और 34731 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता कर हत्या की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भगवती गंज निवासी दिनेश त्यागी ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड पर उनका कपड़ा कोठी के नाम से शोरूम है। सात फरवरी 2022 दिल्ली के एक कपड़ा व्यापारी ने गलती से कुछ कपड़े उनके शोरूम पर भेज दिए थे। इन कपड़ों को वापस भिजवाने के लिए उन्होंने मेरठ रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सोनू गुप्ता और उसके पिता से संपर्क किया। सोनू गुप्ता की ट्रांसपोर्ट के जरिए 11 मार्च 2022 को ये कपड़े और 34731 रुपये ट्रांसपोर्ट के मालिक को दिए थे। इस माल को दिल्ली के व्यापारी के पास वापस पहुंचाना था। कुछ दिन बाद दिल्ली के व्यापारी ने उनसे संपर्क करते हुए बताया कि उनके द्वारा वापस भेजे गए कपड़े और रुपये नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने सोनू से बात की तो उसने बताया कि उसके चालक ने कपड़ों को बेच दिया है। रुपये मांगने पर सोनू गुप्ता ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं सोनू गुप्ता उसके पिता और चालक ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले में सोनू गुप्ता उसके पिता और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed