फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

निकाय चुनाव : हापुड़ के 41 वार्डों में से 17 पर हो सकती है महिलाओं की दावेदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
निकाय चुनाव - हापुड़ के 41 वार्डों में से 17 पर हो सकती है महिलाओं की दावेदारी
विज्ञापन

हापुड़। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा शासन को वार्डों की भेजी गई संशोधित प्रस्तावित सूची के तहत 41 वार्डों में से 17 पर महिलाओं की दावेदारी हो सकती है। संशोधित सूची से कई दावेदारों के चेहरे खिल सकते हैं तो कई को मायूसी हाथ लगेगी। वहीं, अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह में आरक्षण सूची जारी हो सकती है।
नगर निकाय चुनाव के लिए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को जिला प्रशासन ने वार्डों के आरक्षण का संशोधित प्रस्ताव भेजा था। संशोधित प्रस्तावित सूची अभी तक सामने नहीं आ पाई थी। सूची के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उम्मीदवार नगर पालिका से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। हालांकि प्रशासन द्वारा भेजी गई प्रस्तावित आरक्षण सूची सामने आ गई है।
विज्ञापन

इसमें हापुड़ नगर पालिका परिषद के 41 वार्डों में से आठ आरक्षित महिला, पांच अनुसूचित जाति महिला, चार पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्डों का आरक्षण बदलने से कई साल से तैयारी कर रहे दावेदारों के साथ-साथ, पिछले कई वर्षों से कब्जा जमाए बैठे सभासदों को उम्मीदवारी से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से सूची जारी होने के बाद सार्वजनिक होगा आरक्षण
जिला प्रशासन के स्तर से जिले की तीनों नगर पालिका और एक नगर पंचायत के वार्डों के आरक्षण की सूची को संशोधित कर भेजा जा चुका है। जल्द ही शासन से अनुमोदन प्राप्त हो जाएगा। शासन से सूची जारी होते ही आरक्षण की सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम
वार्ड वार्ड का नाम आरक्षण
01 आदर्श नगर आरक्षित महिला
02 लज्जापुरी आरक्षित महिला
03 भीमनगए पिछड़ा वर्ग महिला
04 सुभाष नगर-आंबेडकर नगर अनुसूचित जाति महिला
05 इंद्रगढ़ी-महताब गढ़ी पिछड़ा वर्ग
06 आदर्श नगर कॉलोनी-हर्ष विहार अनारक्षित
07 सोटावाली आरक्षित महिला
08 शास्त्री नगर आरक्षित महिला
09 गणेशपुरा पिछड़ा वर्ग
10 नवीकरीम-कासमपुरा पिछड़ा वर्ग
11 कविनगर-पन्नापुरी अनारक्षित
12 शिवगढ़ी पिछड़ा वर्ग
13 चंद्रलोक कॉलोनी अनुसूचित जाति महिला
14 प्रेमपुरा अनुसूचित जाति महिला
15 राजीव विहार अनुसूचित जाति महिला
16 कलक्टर गंज अनुसूचित जाति महिला
17 फूलगढ़ी-कोटला सादात अनुसूचित जाति
18 चमरी अनुसूचित जाति
19 नई आबादी-कोटला युसूफ अनुसूचित जाति
20 रामगढ़ी अनुसूचित जाति
21 गांधी विहार अनुसूचित जाति
22 कोटला मेवतियान अनुसूचित जाति
23 जवाहर गंज-आर्यनगर अनुसूचित जाति
24 अलीनगर-करीमपुरा अनारक्षित
25 तगासराय-काजीबाड़ा अनुसूचित जाति
26 आवास विकास-संजय विहार कॉलोनी अनारक्षित
27 किला कोना-चैनापुरी अनारक्षित
28 भंडापट्टी नया पिछड़ा वर्ग
29 गांधीगंज-कसेरठ बाजार अनारक्षित
30 गोपीपुरा गंज नूरबाफान पिछड़ा वर्ग महिला
31 न्यू शिवपुरी-त्यागी नगर पिछड़ा वर्ग महिला
32 भगवती गंज पिछड़ा वर्ग
33 निवाजीपुरा पिछड़ा वर्ग महिला
34 श्रीनगर कॉलोनी आरक्षित महिला
35 पक्काबाग अनारक्षित
36 ब्रह्मनान-कानूनगोयान आरक्षित महिला
37 इंद्रलोक-कृष्णा नगर अनारक्षित
38 आवास विकास बुलंदशहर रोड पिछड़ा वर्ग
39 मजीदपुरा आरक्षित महिला
40 त्रिलोकीपुरम-रफीकनगर नया आरक्षित महिला
41 पीरबाउदीन-देहली गेट अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed