{"_id":"6362a5251b1ae6170630e999","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd247067419","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुबूल है: 2.6 फुट के आजीम की हुई 3.2 फुट की बुशरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुबूल है: 2.6 फुट के आजीम की हुई 3.2 फुट की बुशरा
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला मजीदपुरा में शादी के दौरान बैठे दुल्हा-दुल्हन। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबूल है : 2.6 फुट के अजीम की हुई 3.2 फुट की बुशरा
हापुड़। आखिर बुधवार को शुभ घड़ी आ ही गई। 3.2 फुट लंबी बुशरा 2.6 फुट लंबे अजीम की दुल्हन बन गई। सेहरा पहनकर अजीम शामली से हापुड़ पहुंचा तो उसकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों के उत्साह को देखते हुए गाड़ी की छत पर आकर अजीम ने सभी का अभिवादन किया। दोपहर में खुशी के माहौल में निकाह की रस्म संपन्न हुई। इस मौके पर दोनों परिवारों की खुशियां देखते ही बन रहीं थीं।
शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के सबसे बड़े बेटे अजीम मंसूरी का निकाह करीब डेढ़ वर्ष पहले हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी बुशरा के साथ पक्का हुआ था। अजीम के परिवार ने शादी के लिए डेढ़ वर्ष का समय मांगा था। हाल ही में दो नवंबर को निकाह की तारीख तय की गई थी। बुशरा के परिवार वाले तैयारी में जुटे हुए थे। बुधवार को निकाह के दिन पूरे मजीदपुरा में खुशी का माहौल था। दोपहर 1:35 बजे बरात आई तो मोहल्ले की गली नंबर छह के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। गाड़ी रुकते ही गोदी में बैठाकर अजीम को निकाह स्थल पर ले जाया गया। निकाह की रस्म दोपहर में 2:40 बजे संपन्न हुई। निकाहनामा पर अजीम और बुशरा ने अपने हस्ताक्षर किए। शाम को करीब 4:45 बजे अजीम बुशरा संग शामली के लिए रवाना हो गए। अजीम ने बताया कि पत्नी बुशरा को मुंह दिखाई की रस्म में वह सोने की अंगूठी भेंट करेंगे।
वीडियो वायरल होने के बाद जुड़ा रिश्ता
हर जगह निकाह की गुहार लगाकर थकने के बाद अजीम करीब ढाई साल पहले निकाह की गुहार लगाने शामली के महिला थाने पहुंच गया था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अजीम के भाई चांद मंसूरी बताते हैं कि वीडियो वायरल होते ही रिश्ते आने लगे। मजीदपुरा के सभासद हाजी अय्यूब और उनके मित्र शाहिद मंसूरी ने बताया कि वह प्रतिदिन बुशरा को स्कूल से आते जाते देखते थे। अजीम का वायरल वीडियो देखने के बाद ही दोनों का निकाह कराने के ख्याल आया। उनके कहने पर बुशरा के परिजनों ने निकाह के लिए रजामंदी दे दी। बुशरा के पिता मोहल्ला मजीदपुरा के रहने वाले जलालुद्दीन पेशे से कबाड़ी हैं। मां मोमिना मजदूरी करती हैं। बुशरा की एक छोटी बहन सोफिया और भाई सोहेल है।
विज्ञापन
भीड़ को संभालने के लिए पुलिस रही मौजूद
अजीम और बुशरा का निकाह देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन को पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। भीड़ को देख लोगों का अभिवादन करने के लिए अजीम गाड़ी की छत पर आ गया। अपना हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। निकाह के वक्त भी उत्सुकता में लोग खिड़कियों से झांकते रहे।
अखिलेश और योगी से लगाई थी शादी की गुहार
अजीम का कद महज 2 फुट 6 इंच है। छोटा कद होने के कारण से उसका निकाह नहीं हो पा रहा था। निकाह कराने के लिए वह दो मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव से गुहार लगा चुका था। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की थी।

हापुड़। कार से उतरकर लोगों का अभिवादन करते दूल्हा अजीम । संवाद- फोटो : HAPUR

हापुड़। अपने हाथों पर लगी मेहंदी को दिखाते दूल्हा अजीम । संवाद- फोटो : HAPUR

हापुड़। मजीद पूरा में बुशरा के दूल्हे अजीम को छत पर खडे़ होकर देखते रिश्तेदार। संवाद- फोटो : HAPUR

मजीद पूरा में आई बारात को देखती बुशरा की छोटी बहन । संवाद- फोटो : HAPUR