{"_id":"6308fb7b106df541fd756e89","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2435668135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार का सपना दिखाकर युवाओं को साध गए योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार का सपना दिखाकर युवाओं को साध गए योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार का सपना दिखाकर युवाओं को साध गए योगी
हापुड़। युवाओं की भीड़ से खचाखच भरे पंडाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर आते ही युवाओं की नब्ज को पकड़ लिया। पांच वर्ष के अंदर हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी या स्वरोजगार, अभ्युदय और स्वामी विवेकानंद तकनीकी योजना से टैबलेट, स्मार्ट फोन देने की घोषणा कर उन्होंने युवाओं का दिल जीत लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन शाम 5.24 बजे से शुरू हुआ। भीड़ में सबसे अधिक युवाओं की हिस्सेदारी को देखते ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद नशे का धंधा करने वालों की प्रॉपर्टी जब्त कर जेल में डालने की सख्त चेतावनी दी। युवाओं के योगी-योगी की नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री ने एलान किया कि अभ्युदय और स्वामी विवेकानंद तकनीकी योजना के तहत प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट दिए जाएंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक हजार छात्रों से इसकी शुरुआत कर दी गई है। जिन परिवारों के पास रोजगार नहीं है, उनके एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। खेल में संभावनाओं के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का जिक्र किया।
नशे के कारोबार पर कसेंगे शिकंजा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश का युवा आगे बढ़ रहा है। मेरठ में बन रही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए थाने और सर्किल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर स्थानीय स्तर पर अवैध नशे के कारोबार पर जवाबदेही तय करेंगे।
विज्ञापन
अब नमाज के कारण सड़क पर व्यवधान नहीं
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार में लोगों के साथ भेदभाव होता था। बिजली नहीं मिलती थी, विकास के कार्य ठप पड़े रहते थे। अराजकता और गुंडागर्दी थी। परियोजनाओं में लूटखसोट थी। आज प्रदेश की जनता को विकास के बेहतर अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं। यह पहली बार है कि धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकरों को आपसी संवाद के माध्यम से उतारा गया। अब सड़कों पर नमाज के कारण व्यवधान नहीं होता। कांवड़ यात्रा सकुशल शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
--
रोजगार को लेकर जगी उम्मीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही है, इससे उम्मीद जगी है। अब बेरोजगारी खत्म होगी, युवाओं के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण घोषणा है। -वेदांश।--फोटो संख्या--40
नशे के खिलाफ सख्ती सराहनीय
युवा पीढ़ी नशे पर उतर रही है, बाजारों में आसानी से नशीली दवाएं मिल जाती हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती सराहनीय है। युवाओं को नशे की लत से यह सख्ती दूर करेगी। जिला प्रशासन को भी अपना कार्य करना चाहिए। -सिद्धार्थ। --फोटो संख्या--41
स्मार्ट फोन, टैबलेट से मिलेगी तकनीकी शिक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं पर ध्यान दिया है। बेहतर पढ़ाई के लिए टैबलेट और स्मार्ट फोन देने का भी वादा किया है। इससे छात्र तकनीकी पढ़ाई कर पाएंगे, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। -देवांश।--फोटो संख्या--42
स्पोर्ट्स में भी युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से युवाओं के लिए पैदा होने वाले अवसरों पर संबोधन किया, जो सराहनीय है। हापुड़ के युवाओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय है। -मोहित पाल, फोटो संख्या--43