फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अस्पताल के निरीक्षण के बाद होगी सीएम की जनसभा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सीएम के आगमन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम और एसपी - फोटो : HAPUR
अस्पताल के निरीक्षण के बाद होगी सीएम की जनसभा
विज्ञापन

हापुड़। दो दिन बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा है, जिला स्तर के अधिकारियों से लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री 26 को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। आश्रम पद्धति के विद्यालय की भूमि में हेलीपेड बनाया जा रहा है।
26 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की सूचना मिलने पर अधिकारियों की सांसे फूली हुई हैं। हालांकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन इसकी अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अब शाम के समय करीब चार बजे यहां पहुंचेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। लेकिन समय को लेकर कयास जारी हैं। पंडाल मंच और हेलीपेड बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। इसके लिए विभागीय अधिकारी सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। मुजफ्फरनगर से वाटरप्रूफ पंडाल मुख्यमंत्री की सभा के लिए मंगाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर भाजपाइयों द्वारा करीब 50 हजार लोगों की भीड़ पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में भीड़ को देखते हुए पार्किंग और दूसरी व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी भी विभागों को दी गई है।
विज्ञापन

---
लोकार्पण और शिलान्यास के लिए तैयार हो रहे शिलापट-
मुख्यमंत्री जनसभा स्थल से ही करीब 800 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ साथ जो परियोजनाएं चिन्हित हो चुकी हैं, उनके शिलापट बनाने का कार्य भी पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भीड़ जुटाना भाजपाइयों के लिए चुनौती
तीन दिन की तैयारियों में मुख्यमंत्री की सभा के लिए प्रचार प्रसार के जरिये भीड़ जुटाना भाजपाइयों के लिए चुनौती होगी। हालांकि भाजपाई जनसभा के एतिहासिक होने की बात कह रहे हैं। जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि पहले बार हापुड़ विधानसभा में पहुंचे रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के लिए लोग उत्साहित हैं। पिछले दिनों जब वे मुख्यमंत्री से मिले थे तो उन्होंने हापुड़ आने का न्यौता दिया था। पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनसभा में अपेक्षा से अधिक भीड़ रहेगी, इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार तक तैयारी पूरी कर ली जाएगी।

सीएम के आगमन को लेकर दस्तोई रोड का निरीक्षण करती डीएम, एसपी

सीएम के आगमन को लेकर दस्तोई रोड का निरीक्षण करती डीएम, एसपी- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed