फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ऑक्सीजन प्लांट का आज और कल होगा मॉकड्रिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ऑक्सीजन प्लांट का आज और कल होगा मॉकड्रिल
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना का असर फिर से बढ़ने लगा है, इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कमर कस ली है। जिले में ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता जांचने के लिए आज और कल जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मॉकड्रिल की जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति के साथ जरूरी दवाओं और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसे उपकरणों की भी जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान देखा जाएगा कि कोरोना से संक्रमित मरीज को अस्पताल में पहुंचने के बाद कितनी देर में चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। मॉकड्रिल कार्यक्रम पहले शुक्रवार और शनिवार को होना था लेकिन शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर अवकाश के चलते अब मॉकड्रिल शनिवार और रविवार को होगी।
विज्ञापन

इसे परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक यादव मेरठ से आएंगे। कोविड के उपचार के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं के साथ ही इस बार मॉकड्रिल कार्यक्रम के दौरान जनपद में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) और नियमित टीकाकरण (आरआई) की भी समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही पिलखुवा स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर (एएनएमटीसी) का भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के चार संक्रमित मिले
जिले के चार और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार शुरू करा दिया गया है। वहीं चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि एक मई से अब तक 111 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 98 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 13 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार कराया जा रहा है।

कल चलेगा सतर्कता डोज का महाअभियान
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को फिर से सतर्कता डोज लगाने के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगस्त माह के पहले और दूसरे रविवार को महाअभियान का आयोजन करते हुए 142 केंद्रों पर सतर्कता डोज लगाई गई थी, इस बार टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 170 कर दी गई है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 दिनों में सतर्कता डोज अभियान पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। 15 जुलाई से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 30 सितंबर को पूरा होगा। अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed