{"_id":"62ebfa6c1a3e33127a58b93c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2425369173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी ने पिलखुवा में दी बैग गुम होने की तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी ने पिलखुवा में दी बैग गुम होने की तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबारी ने पिलखुवा में दी बैग गुम होने की तहरीर
हापुड़। एनएच-9 पर मंगलवार रात कथित लूट के मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर कार से बैग गुम हो जाने की तहरीर दी है।
बरेली के मोहल्ला ख्वाजा कुतुब निवासी कृष्णा ट्रेवल एजेंसी के मालिक एवं सराफा कारोबारी मोहित कपूर मंगलवार दोपहर बरेली से दिल्ली आभूषण लेने के लिए निकले थे। मंगलवार रात पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी थी कि जहरखुरानी का शिकार होने के बाद उनसे कार में रखी रकम लूट ली गई। बुधवार को तबीयत खराब होने की बात कहते हुए पीड़ित हापुड़ नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार शाम एक अधिवक्ता के माध्यम से पीड़ित ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि पिलखुवा के लाखन के पास उसका बैग कार से गायब हो गया। बैग में चार लाख रुपये होने का जिक्र किया गया है। इसके अलावा रास्ते में एक कार द्वारा साइड मारने का जिक्र भी तहरीर में किया गया है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।