{"_id":"62ebf7923e64345c08686393","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242536259","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.35 करोड़ से 12 सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.35 करोड़ से 12 सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6.35 करोड़ से 12 सड़कों की होगी मरम्मत
हापुड़। जिले में लोक निर्माण विभाग 12 सड़कों की मरम्मत कराएगा। विभाग ने शासन से 14.27 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसकी प्रथम किस्त के रूप में 1.42 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। अब दूसरी किस्त के रूप में 6.35 करोड़ रुपये की धनराशि मिल गई है। बारिश रुकने के बाद सड़कों की मरम्मत होगी।
जिले में सड़कों की हालत काफी खराब है, लोक निर्माण विभाग की 12 सड़कों की स्थिति अधिक खराब है। विभाग द्वारा बजट के लिए शासन को 14.27 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। पहली किस्त के रूप में शासन से 1.42 करोड़ रुपये मिल गए थे, अब शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 6.35 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इन मार्गों के निर्माण कार्य को शुरू करने में अब अधिक समय नहीं है। लोक निर्माण विभाग को बजट जारी हो चुका है और बारिश के बाद से कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
इन सड़कों में गढ़ अल्लाबख्शपुर, भगवंतपुर मार्ग, मसूरी धौलाना गुलावठी मार्ग, खिचरा से हसनपुर मार्ग, बनखंडा से हाजीपुर मार्ग, एनएच-9 से बागड़पुर मार्ग, कुचेसर रोड चौपला से श्यामपुर, किठौर मार्ग, बाबूगढ़ बीबी नगर मवाना हापुढ़ किठौर मार्ग, डिबाई ब्रिज रजपुरा मार्ग, सिखेड़ा से पीरनगर दतियाना मार्ग, सिंभावली रजापुर से मुबारिकपुर कनिया कल्याणपुर मार्ग, मुरादफरा श्यामपुर जट्ट से नानपुर डिबाई व हरौड़ा से बंगोली हाजीपुर मार्ग शामिल हैं। सड़कों के बनने से करीब 40 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सड़कों की गुणवत्ता का रखा जाएगा ध्यान
इन सड़कों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, सड़कों को तकनीकी रूप से उच्च स्तर का बनाया जाएगा, ताकि जल्दी सड़कें खराब न हों। सभी मुख्य मार्ग हैं, ऐसे में इन पर वाहनों की आवाजाही भी अधिक होती है, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। - जोद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।