{"_id":"62ebf6dc662dd156360082d1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2425360130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल सेवा ठप, 48743 पात्रों के अटके गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल सेवा ठप, 48743 पात्रों के अटके गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्टल सेवा ठप, 48743 पात्रों के अटके गोल्डन कार्ड
हापुड़। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की साइट ठप हो गई है। पोर्टल पर काम नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग का अभियान डगमगा गया है। दस दिन में महज 2798 कार्ड ही बन सकें हैं, जबकि लक्ष्य 14 अगस्त तक 51541 गोल्डन कार्ड बनाने का है। पात्रों को बिना कार्ड अस्पतालों में उपचार तक नहीं मिल रहा। शासन में पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है।
शासन द्वारा 25 जुलाई से 14 अगस्त तक गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर अभियान चलाने का आदेश जारी हुआ था। हापुड़ जिले के 37691 परिवारों के 51541 लोगों के कार्ड बनाए जाने थे। यह काम बेनिफिशयरी आइडेंटीफिकेशन सिस्टम (बीआईएस) पोर्टल पर किया जा रहा है। शुरूआत में पोर्टल पर कार्य हुआ, लेकिन अब पोर्टल पूरी तरह ठप पड़ा है, हापुड़ समेत समूचे प्रदेश में यह अव्यवस्था बनी हुई है।
दस दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक 2273 परिवारों के 2798 लोगों के ही कार्ड बन सके हैं। अभी भी 48743 लोग कार्ड बनने से वंचित रह गए हैं। इन लोगों को पात्र होने के बावजूद अस्पतालों में पैनल पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। केंद्रों पर लगातार शिकायतें आ रही हैं, अधिकारी शासन से पत्राचार कर पल्ला झाडने में लगे हैं, अभियान के अब सिर्फ 10 दिन ही शेष हैं, ऐसे में लक्ष्य को प्राप्त करना मुश्किल हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में शामिल पात्रों की स्थिति
लाभार्थी परिवार----59234
पात्रों की संख्या----260555
अंत्योदय धारक----32296
श्रम विभाग के पंजीकृत--8000
मुख्यमंत्री जन आरोग्य---506
कोट-
पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण ही गोल्डन कार्ड बनाने में परेशानी आ रही है। शासन को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष कार्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है।--डॉ.केपी सिंह, एसीएमओ।