{"_id":"62e801ab36c3a803266f6db6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2423848195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से चारा लेने गई वृद्धा की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से चारा लेने गई वृद्धा की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से चारा लेेने गई वृद्धा की करंट लगने से मौत
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शिवगढ़ी में पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई महिला माया (55 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में परिजनों ने ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही बताते हुए रोष व्यक्त किया।
शिवगढ़ी निवासी नानकचंद की पत्नी माया सोमवार दोपहर खेत पर पशुओं को चारा लेने के लिए गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान लोगों को महिला खेत में मृत अवस्था में मिली। महिला हाईटेंशन लाइन के टूटे जर्जर तार की चपेट में आ गई थी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों को शांत किया। लोगों का आरोप था कि जर्जर तार होने के कारण यह हादसा हुआ है, ऐसे में इसके लिए ऊर्जा निगम जिम्मेदार है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।