फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बछलौता में वृद्ध ने पड़ोसी की गर्दन में मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बृहस्पतिवार को गोली लगने से घायल हुआ ग्रामीण । संवाद - फोटो : HAPUR
बछलौता में वृद्ध ने पड़ोसी की गर्दन में मारी गोली
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में 75 वर्षीय वृद्ध ने पड़ोसी हरेंद्र (50) को तमंचे से गोली मार दी। गर्दन पर गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
गांव बछलौता निवासी हरेंद्र पुत्र रुमाल का पड़ोसी गजराज सिंह (75) से बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। गाली गलौज होता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों में समझौता करा दिया। लेकिन शाम के समय एक बार फिर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि गजराज तमंचा लेकर पहुंचा और गर्दन में सटाकर हरेंद्र पर गोली चला दी। गोली हरेंद्र की गर्दन में लगी, घटना के बाद आरोपी घायल हरेंद्र के पास के ही कुर्सी डालकर काफी देर तक बैठा रहा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आनन फानन में परिजन हरेंद्र को लेकर गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में पहले भी विवाद हो चुका है। हरेंद्र शराब पीने का आदी है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को भी गजराज ने शराब पी रखी थी। हालांकि मेडिकल में ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस रंजिशन वारदात से इनकार कर रही है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि रंजिश भी हमले का कारण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed