{"_id":"62d986d34953344b631f7ef5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2418741124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम में लाखों रुपये के कपड़े व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम में लाखों रुपये के कपड़े व नगदी चोरी
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कपड़े के शोरूम में चोरी की जानकारी देते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोरूम से लाखों रुपये के कपड़े व नकदी चोरी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक कपड़े के शोरूम में चोरों ने कूमल कर लाखों रुपये का कपड़ा व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
भगवती गंज निवासी दो सगे भाई मुकेश त्यागी व दिनेश त्यागी का स्वर्ग आश्रम रोड पर कपड़ा कोठी नाम से शोरूम है। बुधवार की रात चार मंजिला शोरूम पर छत के रास्ते चोर अंदर घुसे। चोर एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर कूमल करते हुए शोरूम की निचली मंजिल तक पहुंच गए। चोरों ने सबसे पहले यहां लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ दिए, इसके बाद डीवारआर भी निकाल ली। इसके बाद चोर लाखों रुपये का कपड़ा व दुकान का गल्ला तोड़ कर करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। बड़ी बात यह है कि इस क्षेत्र के आसपास एक अस्पताल और यहां मेडिकल स्टोर आदि दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं, इसके बावजूद भी बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शोरूम की छत पर जाना भी काफी मुश्किल है, ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोरों ने इसके लिए सीढ़ी की प्रयोग किया होगा।
थाना देहात प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

बृहस्पतिवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कपड़े के शोरूम में चोरी की जानकारी देते कर्मचारी। संवाद- फोटो : HAPUR
विज्ञापन