फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज विधायक का घेराव करेंगे वकील, 16 को देंगे गिरफ्तारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आज विधायक का घेराव करेंगे वकील, 16 को देंगे गिरफ्तारी
विज्ञापन

हापुड़। जिला न्यायालय के नव निर्माण को लेकर अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत अधिवक्ता बुधवार को विधायक के आवास पर जाकर घेराव करेंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद सीएम के नाम एक ज्ञापन देंगे। वहीं 16 जुलाई को कोतवाली जाकर गिरफ्तारी देंगे ।

हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी व सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने बताया कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने न्यायालय निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर दी है। इसके बाद भी शासन द्वारा न्यायालय निर्माण के लिए धनराशि का आवंटन नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में अधिवक्ता आठ जुलाई को पैदल मार्च करके जिला मुख्यालय पहुंचे थे। जहां पर अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ। अब अधिवक्ता बुधवार को पैदल मार्च करके सदर विधायक के आवास पर पहुंचेंगे। जहां पर विधायक का घेराव और धरना-प्रदर्शन करेंगे, इसके बाद सीएम के नाम विधायक को ज्ञापन देंगे। इसके बाद भी समस्या का हल नहीं होता है तो अधिवक्ता 16 जुलाई को कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। इस बस के बाद भी न्यायालय के नव निर्माण की समस्या का हल नहीं होता है तो अधिवक्ता शांत नहीं रहेंगे और अधिवक्ता लखनऊ जाकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed