फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष की सजा
विज्ञापन

हापुड़। अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारवास की सजा सुनाई। साथ ही 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक हरेंद्र त्यागी ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि 21 मार्च 2014 की सुबह वह मजदूरी करने के लिए घर से चलाया गया। उसके बाद उसकी पत्नी दवा लेने के लिए घर से चली गई। तभी मोहल्ला चंदयाना वाला गढ़मुक्तेश्वर निवासी कलवा उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण ले गया। जिस पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने अपहरण के साथ ही दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और मामले का आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। मामले की सुनवाई अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चल रही थी। जिसमें दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश श्वेता दीक्षित ने आरोपी कलवा को दोषी करार दिया। अर्थदंड न देने की दंशा में दोषी को ढाई वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को देने के आदेश भी किए। साथ ही न्यायाधीश ने पीड़िता को एक लाख रुपए की धनराशि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देने के आदेश भी किए। प्राधिकरण के पास फंड न होने पर जिलाधिकारी एक माह में उक्त राशि पीड़िता को देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed