फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गर्भपात की शिकायत पर छापा,बिना पंजीकरण चलता मिला अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुधवार को गढ़ रोड स्थित प्रहलाद नगर कालोनी में अस्पताल के शटर पर सील लगाती स्वास्थय विभाग की टीम ? - फोटो : HAPUR
गर्भपात की शिकायत पर छापा, बिना पंजीकरण चलता मिला अस्पताल
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के प्रहलादनगर में गर्भपात कराने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान होम्योपैथिक के रूप में चलाए जा रहे अस्पताल में डिलीवरी होती मिली। जिसकी वीडियोग्राफी अधिकारियों ने की, महिला चिकित्सक द्वारा हंगामा और नोकझोंक के बाद टीम को लौटना पड़ा। पुलिस के आने पर टीम ने अस्पताल सील किया, अधिकारियों का दावा है कि अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं था।
प्रहलादनगर में अभय होम्यो हेल्थ सेंटर के नाम से अस्पताल चलाया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय में एक व्यक्ति द्वारा यहां गर्भपात कराए जाने की शिकायत की गई। इस पर सीएमओ ने एआरओ आनंद कुमार और चिकित्साधिकारी डॉ पुष्पेंद्र वत्स के नेतृत्व में टीम का गठन किया।
विज्ञापन

टीम बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अस्पताल पहुंची, वहां चिकित्सक से रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा। लेकिन वह नहीं दिखा पाए, इस दौरान दोनों चिकित्साधिकारियों ने अस्पताल के अंदर बने वार्ड का जायजा लिया तो यहां एक महिला की डिलीवरी होती मिली। नवजात बच्चा तीन से चार घंटे पुराना ही लग रहा था। डिलीवरी रूम की सफाई तक नहीं हुई थी, अंग्रेजी दवाएं भी काफी मात्रा में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी होती देख महिला चिकित्सकों ने नोकझोंक शुरू कर दी। विरोध बढ़ता देख अधिकारी थाने पहुंचे, वहां से देहात थाना प्रभारी विनोद पांडेय टीम के साथ अस्पताल गए। लेकिन तब तक प्रसूता को वहां से हटा दिया गया था और अन्य सामान भी वार्ड से बाहर कर दिया। अस्पताल को आनंद कुमार, डॉ पुष्पेंद्र वत्स और परीक्षित तेवतिया ने सील कर दिया।

कोट-
प्रहलादनगर में संचालित अस्पताल का विभाग में कोई पंजीकरण नहीं है। गर्भपात संबंधी अन्य आरोपों के साथ शिकायत की गई थी। अस्पताल को सील कर दिया गया है, आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। - डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।

बुधवार को गढ़ रोड स्थित प्रहलाद नगर कालोनी में अस्पताल के बाहर महिला डॉक्टर से जानकारी करती स्वा?

बुधवार को गढ़ रोड स्थित प्रहलाद नगर कालोनी में अस्पताल के बाहर महिला डॉक्टर से जानकारी करती स्वा?- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed