{"_id":"6297991d662dd15636008100","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239372819","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ रोड फ्लाईओवर के ज्वाइंट दरके, बाइक सवार हो रहे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ रोड फ्लाईओवर के ज्वाइंट दरके, बाइक सवार हो रहे घायल
विज्ञापन
मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बनी सड़क में हुये गड्ढे में गिरा वाहन का पहिया । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड फ्लाईओवर के ज्वाइंट दरके, बाइक सवार हो रहे घायल
हापुड़। मेरठ रोड फ्लाईओवर के ज्वाइंट दरक रहे हैं। कई ज्वाइंट के बीच छह इंच से भी अधिक फासला हो गया है। इनमें पहिया पड़ने से रोजाना ऑटो के एक्सल टूट रहे हैं। बुधवार को भी तीन ऑटो के एक्सल टूटे। बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया।
फ्लाईओवर बनने से पहले वर्ष 2010 तक हापुड़ से मेरठ तक जाने के लिए बीच में पड़ने वाले दो रेलवे फाटकों को पार करना चुनौती होता था। हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। तत्कालीन सरकार के संज्ञान लेने पर यहां करीब एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर तैयार किया गया। इस फ्लाईओवर को बने 12 साल बीत गए हैं। शुरुआत से ही इसमें अनियमितता के आरोप लगते रहे। मेरठ से हापुड़ को जोड़ने वाला पहले यह एक मात्र रास्ता और फ्लाईओवर था, फिर भी इसकी चौड़ाई बहुत कम रखी गई।
फ्लाईओवर के ऊपर ज्वाइंट के पास ही एक फिट से अधिक चौड़ाई के गड्ढे बने हुए हैं। दोनों तरफ उतरने के दौरान पड़ने वाले ज्वाइंटों के बीच छह इंच से भी अधिक फासला बन गया है। छोटे वाहनों का टायर इनमें पड़ते ही संतुलन बिगड़ जाता है। ऑटो रिक्शा के लिए पुल बड़ा खतरा बन रहा है। बुधवार को हापुड़ से खरखौदा जा रहे तीन ऑटो के एक्सल टूट गए। इनमें सवार यात्रियों ने जैसे तैसे कर अपनी जान बचाई। ऑटो चालक नदीम ने बताया कि बीते एक साल में चौथी बार ऑटो का एक्सल टूटा है। कुरियर बांटने जा रहे गुरमीत की भी बाइक का पहिया गड्ढे में पड़ने से फिसल गई।
विज्ञापन
लगते ही टूट गई लाइटें
फ्लाईओवर पर रोशनी के लिए दोनों तरफ 100 से अधिक लाइटें लगाई गईं लेकिन ये जले बिना ही टूटकर नष्ट हो गईं। अब प्रकाश के लिए फ्लाईओवर के पास ही बड़ी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं लेकिन रात में बने गड्ढे नहीं दिखने के कारण हादसों का खतरा बन गया है।
सेतु निगम ने बनवाया था फ्लाईओवर
सेतु निगम ने इस फ्लाई ओवर का निर्माण कराया था। उद्घाटन के बाद से लगातार यह अलग-अलग विभागों के हैंडओवर होता रहा है।
एनएचएआई ने मरम्मत में बरती लापरवाही
एनएचएआई ने फ्लाईओवर की मरम्मत कराई थी। इस दौरान ज्वाइंट वाले स्थानों पर सही तरीके से कार्य नहीं किया गया। शासन को मरम्मत संबंधी कार्य की कार्ययोजना भेज दी गई है। जल्द ही फ्लाईओवर को दुरुस्त कराया जाएगा।
-जोध सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बनी सड़क में हुआ गहरा गड्ढा । संवाद- फोटो : HAPUR

मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बनी सड़क में हुये गड्ढे के कारण सड़क पर गिरता बाइक सवार युवक । संवाद- फोटो : HAPUR

मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बनी सड़क में हुये गड्ढे में टैम्पू का पहिया गिरने से टूटे हैंडिल को देखते चा?- फोटो : HAPUR