{"_id":"6283dd2adf48ba3ff37cde15","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238558711","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला दबाकर हत्या, शव रेलवे स्टेशन के पास फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गला दबाकर हत्या, शव रेलवे स्टेशन के पास फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की गला दबाकर हत्या, शव रेलवे स्टेशन के पास फेंका
हापुड़। रेलवे स्टेशन के शौचालय के पास झाड़ियों में करीब 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला है। महिला के गले में दुपट्टा फंसा था, जिससे आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया। उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूछताछ में पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से महिला रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में घूमती देखी जा रही थी।
सुबह कुछ लोग रेलवे स्टेशन के आसपास घूमने निकले तो उन्हें शौचालय के पास झाड़ियों में करीब 35 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। महिला सूट सलवार पहने थी और गले में दुप्पटा फंसा हुआ था। ऐसे में आशंका है कि महिला की दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के शरीर पर चोट के भी निशान बताए गए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। स्टेशन पर काम करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि करीब 15-20 दिन से महिला स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में देखी जा रही थी, जो पूछताछ करने पर खुद को नेपाल के काठमांडू की बताती थी। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला पंजीकृत किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण या दुष्कर्म के बारे में पता चल सकेगा। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।