फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कड़ी मेहनत और सीमित संसाधनों से चमक रहे जिले के एथलीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कड़ी मेहनत और सीमित संसाधनों से चमक रहे जिले के एथलीट
विज्ञापन

वर्ल्ड एथलेटिक्स डे पर विशेष---
हापुड़। जनपद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन हो या फिर कुश्ती सभी खेलों में खिलाड़ी सीमित संसाधनों और महंगे उपकरणों के बिना जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। एथलेटिक्स में भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराया है। शहर और देहात क्षेत्र में युवा एथलेटिक्स में दम दिखा रहे हैं।
हापुड़ को जिला बने लगभग 12 वर्ष हो गए हैं, लेकिन खिलाड़ियों को अभी तक स्टेडियम नहीं मिला है। हालांकि अब सरकार की तरफ से खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जनपद में हापुड़ और धौलाना में स्टेडियम के लिए जमीन भी चिन्हित हो गई है। हापुड़ में तो स्टेडियम का निर्माण भी शुरू हो गया है लेकिन इसे बनने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। ऐसे में खेल प्रतिभाएं सीमित संसाधनों में ही तैयारी कर रही हैं। वहीं हापुड़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के जनपद में गठन होने के बाद से खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिला है।
विज्ञापन

पिछले सात साल से यह संस्था एथलेटिक्स के खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे रही है। जिले में शॉटपुट, हर्डल, 100मीटर, 200 मीटर, लॉंग जंप में खिलाडिय़ों ने राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स एसोसिएशन से मिल रही पहचान
हापुड़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सीमित संसाधनों में खिलाडिय़ों को प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर दे रही है। स्टेडियम न होने पर भी स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं व ट्रायल का आयोजन किया जाता है, ताकि बेहतर खिलाडिय़ों का चयन करके उन्हें राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं में भेजा जा सके। आज जिले के काफी बच्चों ने राज्य स्तर पर मेडल जीते हैं वहीं
हर वर्ष खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप खेलने जाते हैं।---मीना आनंद, संरक्षक हापुड़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, प्रधानाचार्य डीपीएस हापुड़।--फोटो संख्या--12
ललित पाल, हर्डल दौड़
लखनऊ में गत माह 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के ललित पाल ने 100 मीटर हर्डल में रजत और 400 मीटर हर्डल में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।--फोटो संख्या--13
अमित त्यागी, गोला फेंक
चमरी निवासी अमित त्यागी ने गोला फेंक में जिले का नाम रोशन किया है। वर्षा 2001 में एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण और एशियन एनवीरेशन प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीता है।--फोटो संख्या--14
अमृत कौर, 400 मीटर दौड़
गढ़ निवासी अमृत कौर ने 54वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत जिले का नाम रोशन किया। एथलेटिक्स में अमृत कौर लगातार अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।--फोटो संख्या--15
सौरभ, पैरा एथलीट, भाला फेंक
गांव खैरपुर खैराबाद निवासी सौरभ कुमार ने ओडिशा में आयोजित ओपन नेशनल पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 में भाला फैंक में कांस्य पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है।--फोटो संख्या--16
नितिन रावत, पैरा एथलीट, दौड़
एथलेटिक्स में हापुड़ के नितिन रावत भी परचम लहरा रहे हैं। वर्ष 2022 में गाजियाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में नितिन रावत ने कांस्य पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है।--फोटो संख्या-17
कार्तिक त्यागी, ट्रिपल जंप
लखनऊ में आयोजित 28वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2022 में कार्तिक त्यागी ने ट्रिपल जंप में जिले का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स में कार्तिक उभरता सितारा हैं।--फोटो संख्या--18
निशांत सैनी, 100 मीटर दौड़
मीनाक्षी रोड निवासी निशांत सैनी में लखनऊ में आयोजित 28वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2022 में 100 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है।--फोटो संख्या--19

रिया त्यागी, लंबी कूद
गढ़ निवासी रिया त्यागी ने मेरठ में आयोजित 54वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद में कांस्य पदक जीत जिले का नाम रोशन किया। रिया का सपना देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।--फोटो संख्या--20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed