{"_id":"6275579d9fe30d1f14460198","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2379956116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दो संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दो संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के दो संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या तीन
हापुड़। जिले में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं, आरटीपीसीआर जांच में पुष्टि की गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन पहुंच गई है। इनमें दो हापुड़ और एक गढ़ में होम आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है, जिले में मास्क अनिवार्य किया गया है।
कोरोना का प्रकोप अब बढ़ने लगा है, ढाई महीने तक शांत रहने के बाद अब मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। गढ़ रोड स्थित सीएचसी पर आरटीपीसीआर जांच में दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन मरीजों की हालत सामान्य बतायी जा रही है। जिन्हें सीएमओ के आदेश पर होम आइसोलेट कराया गया है।
रेपिड रेस्पोंस टीमें दिन में दो बार मरीजों की हालत का जायजा ले रही हैं। टीमों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल सभी ठीक हैं, बुखार भी नहीं है। गले में दर्द, खांसी की समस्या एक मरीज में है। टीमों को भेजकर इन मरीजों को पांच दिन की दवाएं भी मुहैया करा दी गई हैं। शुक्रवार को 1052 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----961205
कुल मरीज---14944
स्वस्थ मरीज---14718
सक्रिय मरीज---03
कुल मौत-----223
--
कोट-
कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूर लगाएं, लापरवाही न बरतें। संक्रमित मिले मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई गई है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।