{"_id":"62505ed35fc5b64566318c20","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236591235","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बॉक्स में फॉल्ट से छह घंटे गुल रही 22 मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बॉक्स में फॉल्ट से छह घंटे गुल रही 22 मोहल्लों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल बॉक्स में फॉल्ट से छह घंटे गुल रही 22 मोहल्लों की बिजली
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर के केबल बॉक्स में फाल्ट से शुक्रवार को फीडर नंबर तीन बंद हो गया, इससे 22 मोहल्लों की आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। यहां रहने वाले 41 हजार लोगों को भीषण गर्मी में पानी किल्लत से परेशान होना पड़ा। दोपहर 11 बजे आपूर्ति बाधित हुई थी, जो करीब पांच बजे तक चालू हो सकी।
भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट भी शुरू हो गया है, शुक्रवार को तापमान अपने उच्चस्तर पर 42 डिग्री तक रहा। वहीं दोपहर करीब 11 बजे दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर तीन से विभिन्न मोहल्लों को जा रही लाइन में फॉल्ट हो गया। करीब दो घंटे बाद इसे ठीक किया गया, लेकिन इसके तुरंत बाद बिजलीघर परिसर में भी फॉल्ट हो गया। ऐसे में पूरा फीडर छह घंटे तक बंद रहा।
ऊर्जा निगम के अफसरों ने गर्मियों के लिए बेहतर तैयारी का दावा किया था, जो शुरूआती गर्मियों में ही हवा होता दिख रहा है। शुक्रवार को 41 हजार लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी, चार दिन पहले भी यही फीडर पांच घंटे तक बंद रहा था। इस तरह की आपूर्ति को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
इन इलाकों की आपूर्ति रही बाधित
फाल्ट से नगर के मोहल्ला आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणी गंज, गढ़ रोड, नगर पालिका, छज्जुपुरा, महेशपुरी, राजीव विहार, गोपीपुरा, खाई, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, गंज की आपूर्ति बाधित रही।
कोट-
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि गर्मी में अधिक लोड पडने से केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया था। जिसे दुरस्त कर, प्रभावित मोहल्लों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।