फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रसूलपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली, किसानों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रसूलपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के विरोध में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : HAPUR
रसूलपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली, किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। गांव रसूलपुर में स्थित सिंभावली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों ने तीन घंटे तक तोल बंद रख, जोरदार हंगामा किया। सूचना पर माप तोल विभाग की टीम पहुंची, सघन जांच में 50 किलो की घटतौली मिली। विभाग द्वारा चालान की कार्रवाई की गई है, किसानों ने नुकसान की भरमाई चीनी मिल से कराने की मांग उठाई है।
चीनी मिल बीते कई दिनों से पर्चियां कम जारी कर रहा था, जिसका किसानों में विरोध था। क्योंकि भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है और खेतों में अभी भी 25 प्रतिशत से अधिक गन्ना अवशेष हे। आरोप है कि चीनी मिल की सह पर लिपिक तोल में गड़बड़ी कर किसानों के खून, पसीने की मेहनत से अपनी जेब भर रहे हैं। बृहस्पतिवार को तोल चालू हुई, किसान गन्ना लेकर केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एक घंटा तक किसान घटतौली का शिकार होते रहे। गांव निवासी किसान धनवीर शास्त्री ने अपनी ट्रॉली धर्म कांटे पर तुलवाई, इसके बाद ट्रॉली लेकर केंद्र पर पहुंचे। जहां तोल में 50 किलोग्राम का अंतर आने पर विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। भाकियू नेता जतिन चौधरी ने कहा कि किसानों का खुला शोषण हो रहा है, अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। घटतौली जैसी घटना का विरोध जारी रहेगा, चीनी मिल से किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। विरोध में करीब तीन घंटे तक तोल बंद रही, सूचना पर माप तोल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर 50 किलो की घटतौली मिली, विभागीय अधिकारियों ने चालान की कार्रवाई की। प्रदर्शन करने वालों में समरपाल सिंह, मोनू पाल, रिंकू चौधरी, सुदेश चौधरी, ग्रंथ सिंह, राजू, जोनी, गौरव सिंह, बब्बू, सुमित पाल, परविंद्र सिंह, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटतौली नहीं होगी बर्दाश्त
चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में पहले भी आदेशित किया गया है। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-निधि गुप्ता, डीसीओ।
जांच में 50 किलो की मिली है घटतौली
रसूलपुर के गन्ना क्रय केंद्र की जांच में 50 किलो की घटतौली मिली है। चालान की कार्रवाई कर दी गई है, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
- ज्ञान द्विवेदी, माप तोल निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed