{"_id":"624f2631fa3ecc7eb716c793","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2365443191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे में दो मुठभेड़, तीन को लगी गोली, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे में दो मुठभेड़, तीन को लगी गोली, चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे में दो मुठभेड़, तीन को लगी गोली, चार बदमाश गिरफ्तार
हापुड़। इंद्रलोक कालोनी निवासी किराना व्यापारी को गोली मारकर लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एक अन्य मुठभेड़ में गुड़ व्यापारी से हुई लूट का वांछित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आइजी रेंज प्रवीण कुमार ने किराना व्यापारी से हुई लूट का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पांच अप्रैल को इंद्रलोक कालोनी निवासी किराना के थोक व्यापारी सुशील कुमार अग्रवाल के साथ तीन बदमाशों ने लूट की थी। विरोध करने पर व्यापारी के पैर में गोली मार दी थी। बृहस्पतिवार सुबह घटना में शामिल तीन बदमाशों से गांव ददायरा के पास जंगल में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के गांव टिटौड़ा निवासी मनीष और अंकित घायल हो गए। इन दोनों के अलावा हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ग्रीन वैली निवासी दीपांकर जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों से तीन तमंचे, तीन खोखा, एक कारतूस, 10160 रुपये, बाइक और एक कार बरामद हुई है। बदमाशों ने व्यापारी के यहां से चार लाख नहीं मात्र 30 हजार रुपये की लूट करना स्वीकार किया है।
25 हजार का इनामी भी पकड़ा गया
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 की सुबह गढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर गुड़ व्यापारी गोविंद कुलभूषण से तीन लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर व्यापारी के हाथ में गोली मारकर घायल कर दिया था। जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र निवासी गुड़ व्यापारी से 12 मार्च को इन्हीं बदमाशों ने 2.80 लाख रुपये लूटे थे। स्याना पुलिस ने 17 मार्च को इस गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया था। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना निवासी मनीष फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर मनीष पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार तड़के देहात और एसओजी पुलिस ने मनीष को गांव गोंदी-सलाई मार्ग के पास घेर लिया। भुठभेड़ में पैर में गोली लगने से मनीष घायल हो गया। बदमाश से लूटे गए एक लाख रुपये, एक तमंचा, एक खोखा और एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
साइबर कैफे पर हुई थी दीपांकर और मनीष की मुलाकात
किराना व्यापारी से हुई लूट के मामले में मनीष और अंकित शातिर बदमाश हैं। दोनों के खिलाफ लूट के छह मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमों के कारण ही दोनों मुजफ्फरनगर से हापुड़ और गाजियाबाद में आकर रहने लगे थे। मनीष किराना व्यापारी की दुकान से मात्र पांच मीटर दूर ही किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। पुजारी का बेटा दीपांकर भी पास ही रहता है। उसका अभी कोई पुलिस रिकार्ड नहीं है। स्वर्ग आश्रम रोड पर साइबर कैफेे पर फार्म भरने के दौरान दीपांकर की मनीष से मुलाकात हुई थी और दोस्ती हो गई।
गाजियाबाद से लूटी गई एक कार भी बरामद
पुलिस से पूछताछ में तीनों ने गाजियाबाद से एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी लूटने की बात स्वीकार की है। बदमाशों ने बताया कि फरवरी में गाजियाबाद से किराये पर तीनों ने हापुड़ के लिए कार की थी। रास्ते में कार के ड्राइवर को हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया था और कार लूट ली थी। तभी से कार को छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।