{"_id":"624f24b6a92e3d3d71149c43","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236543939","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
हापुड़। नौ अप्रैल को होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए जिले को चार जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जिला प्रशासन की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एमएलसी के चुनाव की तिथि अब नजदीक आ चुकी है। 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान को शांतिपूर्ण स्वतंत्र एवं निर्बाध तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी मतदान केंद्रों के लिए तैनाती की गई है। मतदान पार्टियों में सहायक अभियंता और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी को पीठासीन अधिकारी, अवर अभियंता स्तर के अधिकारी को प्रथम मतदान अधिकारी तथा प्रधान सहायक और वरिष्ठ सहायक स्तर के अधिकारी को द्वितीय मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान पार्टी में केंद्र सरकार के एक कर्मचारी की नियुक्ति तृतीय मतदान अधिकारी के रूप में की गई है। जनपद के सभी साथ मतदान स्थलों पर एक-एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए हैं। जिले में 863 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें तीन विधायक एक जिला पंचायत अध्यक्ष तीन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एक नगर पंचायत के अध्यक्ष 114 जिला पंचायत नगर पालिका और नगर पंचायत के सदस्य 271 ग्राम प्रधान 470 बीडीसी सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
अपर जिला अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन आनंद ने बताया कि 8 अप्रैल को निर्वाचन कार्यालय से सुबह 9 बजे से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के बाद मतगणना 12 अप्रैल को मेरठ में होगी।
इन स्थानों पर होगा मतदान
विकास खंड कार्यालय हापुड़, नगर पालिका परिषद कार्यालय हापुड़, विकास खंड कार्यालय धौलाना, विकास खंड कार्यालय गढ़मुक्तेश्वर, विकास खंड कार्यालय सिंभावली, नगर पालिका परिषद कार्यालय पिलखुवा, नगर पंचायत कार्यालय बाबूगढ़।