फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लापरवाही बरतने पर 18 रोडवेज कर्मियों की होगी सेवा समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लापरवाही बरतने पर 18 रोडवेज कर्मियों की होगी सेवा समाप्त
विज्ञापन

हापुड़। परिवहन विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 18 चालक एवं परिचालकों के खिलाफ एआरएम ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्व में 11 परिचालक एवं सात चालकों को नोटिस भी दिए थे, मगर इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। विभाग अब उक्त सभी की सेवा समाप्त करेगा।
रोडवेज बसों में चालक एवं परिचालकों को संविदा पर रखा जाता है। मगर इनमें काफी कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी करने में बड़े स्तर पर लापरवाही बरती जाती है। एआरएम संदीप नायक ने बताया कि विभाग में 18 चालक और परिचालक ऐसे हैं, जो लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इनमें 11 परिचालक और सात चालक शामिल हैं। पूर्व में उक्त सभी कर्मचारियों को समय-समय पर नोटिस भी जारी किए गए थे, मगर इनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद अब इनकी सेवा समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों को भी इसके बारे में पूर्व में अवगत करा दिया गया था। सेवा समाप्ति की कार्रवाई के बाद रिपोर्ट को आगे भेजा जाएगा। कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की समय सीमा अब समाप्त हो गई है, सीधे इनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नोटिस का नहीं दिया जवाब
11 परिचालक एवं सात चालक चार माह से अनुपस्थित हैं। पूर्व में इन्हें कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे, मगर इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है, उक्त सभी की सेवा समाप्त होगी। विभाग ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप नायक, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed