फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस, हापुड़ बंद का फैसला लिया वापस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुधवार को एसपी कार्यालय में एसपी से वार्ता करते व्यापारी । संवाद - फोटो : HAPUR
बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस, हापुड़ बंद का फैसला वापस
विज्ञापन

हापुड़। किराना व्यापारी से चार लाख रुपये की लूट और गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। इसी आश्वासन पर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद करने का फैसला लिया है। पुलिस का दावा है कि दो बदमाशों की पहचान कर ली है और उनके बेहद करीब है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
इंद्रलोक निवासी सुशील कुमार अग्रवाल की मकान की नीचे की मंजिल पर ही किराना की दुकान है। उनका किराना का थोक का कारोबार है। दोपहर करीब सवा दो बजे सुशील कुमार कुछ लोगों के साथ दुकान पर थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर सभी को आतंकित कर चार लाख रुपये लूट लिए थे। शोर मचाने पर बदमाशों ने व्यापारी सुशील कुमार के पैर मेें गोली मार दी थी। मौके पर पहुंचे एसपी दीपक भूकर को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। व्यापारियों ने पक्का बाग चौराहे पर जाम भी लगा दिया था। पुलिस ने आश्वासन के बाद जाम खुलवाया था। 24 घंटे में खुलासा न होने पर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी थी। हापुड़ उद्योग संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम अनुज सिंह व एसपी दीपक भूकर से मिला। जिलाध्यक्ष ललित कुमार छावनी वालों ने कहा कि व्यापारी जिले में असुरक्षा महसूस कर रहा है। लूट के साथ हत्याएं हो रही हैं, जिसके कारण व्यापारी प्रतिष्ठानों पर जाने से कतरा रहे हैं। हापुड़ उद्योग संयुक्त युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गर्ग ने कहा कि अब स्थिति बर्दास्त से बाहर है। इस दौरान महामंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोनू बंसल, सुमित कंसल, बिजेंद्र पंसारी, रविंद्र गुप्ता, विजय अग्रवाल, विनोद गुप्ता, कपिल एसएम, मनीष कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने भी एसपी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने पिलखुवा और हापुड़ की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष बिजेन्द्र पंसारी ने कहा हम अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अमन गुप्ता महामंत्री ने कहा कि व्यापारियों के साथ लूट और गोली मारने की घटना आम हो चुकी हैं। इसे तुरंत रोका जाए। इस मौके पर मयंक गर्ग, सचिन जिंदल, प्रवीन शर्मा, संतोष गोयल, अनिल तोमर, शिव कुमार गर्ग, अरुण, धनश्याम, दीपांशु गर्ग मौजूद रहे। व्यापारियों को एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बदमाशों को ट्रेस कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी बुधवार रात को ही संभव है। पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद की घोषणा को वापस ले लिया।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि दो बदमाशों के पुलिस बेहद करीब है, कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इस आश्वासन के बाद व्यापारियों ने भी बाजार बंद की घोषणा वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed