{"_id":"624c7a0b032e6f4d243e2c7f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236441951","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप चोरी की 109 फाइलों की जांच करेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप चोरी की 109 फाइलों की जांच करेंगे एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टांप चोरी की 109 फाइलों की जांच करेंगे एसडीएम
हापुड़। स्टांप चोरी के मामले में लिपिक को प्रतिकू ल प्रविष्टी जारी होने के बाद एडीएम ने जांच शुरू करा दी है। 109 फाइलों की जांच तीनों तहसीलों के एसडीएम करेंगे। वर्ष 2021-22 की फाइलों की जांच होनी है। मामले में बड़ा घोटाला होने की आशंका जताई जा रही है।
स्टांप लिपिक द्वारा मार्च 2021-22 के स्टांप के 109 वादों में अभिलेखों को दबाकर रखा था। बताया गया कि इसमें 80 वादों की फाइल एडीएम कोर्ट और 29 फाइलें डीएम कोर्ट की थीं। इसके अलावा 29 लेखपत्रों में जांच आख्या प्राप्त नहीं हुई और लिपिक द्वारा इसे अधिकारियों को नहीं बताया गया। कई बार मांगे जाने पर भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। डीएम अनुज सिंह न प्रकरण में नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टांप लिपिक को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी थी। स्टांप का यह मामला एडीएम श्रद्धा शांडिल्ययान के पास भी पहुंचा तो उन्होंने अब तीनों एसडीएम को एक सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
एडीएम श्रद्धा शांडिल्ययान ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद फाइलों की वह अपने स्तर से भी जांच करेंगी। इस मामले में अनियमितता पाई जाती है तो उसके अनुसार कार्रवाई होगी।