फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किराना व्यापारी से चार लाख लूटकर मारी गोली, व्यापारियों ने लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़। हॉस्पिटल में भर्ती होने पहुंचा इंद्रलोक कालोनी में लूट के बाद बदमाशों की गोली लगने से घा? - फोटो : HAPUR
किराना व्यापारी से चार लाख लूटकर मारी गोली, व्यापारियों ने लगाया जाम
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा में युवा व्यापारी की हत्या के बाद मंगलवार को हथियारबंद तीन बदमाशों ने देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला इंद्रलोक में किराना के थोक व्यापारी सुशील कुमार अग्रवाल की दुकान पर धावा बोला। तमंचों के बल पर बदमाशों ने दुकानदार और ग्राहकों को बंधक बनाते हुए गल्ले में रखे करीब चार लाख रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाशों ने व्यापारी के पैर में गोली मार दी और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। वहीं कुछ व्यापारियों ने अतरपुरा चौपला पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद आधा घंटा बाद जाम खोल दिया गया।
सुशील कुमार अग्रवाल पुत्र आनंद स्वरूप की मोहल्ला इंद्रलोक में किराना की दुकान है। उनका किराना के थोक का कारोबार है। दुकान के ऊपर ही उनका परिवार रहता है। दोपहर करीब ढाई बजे सुशील कुमार, दो कर्मचारियों और कुछ ग्राहकों के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मास्क लगाए तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर सभी को एक कोने में बंधक बना दिया। बदमाशों ने दुकान का गल्ला खंगालकर करीब चार लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

बदमाश जैसे ही दुकान से बाहर निकलने लगे तो व्यापारी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद पलटे बदमाशों ने व्यापारी ने फायर झोंक दिया। गोली व्यापारी के पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भगवानपुरी मोहल्ले की तरफ भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के लिए कांबिंग की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ एसएन वैभव पांडेय समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एकत्र हुए व्यापारियों ने रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश -
दुकान के अंदर घुसे बदमाश यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। व्यापारी, कर्मचारियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाने की पूरी घटना सीसीटीवी में आने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
रेकी के बाद ही दिया घटना को अंजाम
घटना के बाद बदमाश मुख्य मार्ग को छोड़कर पेचीदा रास्तों से होकर फरार हुए। घटना के बाद स्वर्ग आश्रम रोड या गढ़ रोड की ओर फरार हो सकते थे, लेकिन बदमाश पीछे भगवानपुरी के रास्ते से होते हुए निकले। जबकि यह रास्ता अधिक पेचीदा और मोड़ वाला था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें रास्तों का पूरा ज्ञान था, उन्हें इस बात की भी जानकारी थी कि इस समय व्यापारी के पास कैश भी है।
लूट की रकम को लेकर बनी रही अनिश्चितता
लूट की रकम को लेकर व्यापारियों में अनिश्चितता बनी रही। हालांकि शुरूआत में लूट करीब सात लाख रुपये की बताई जा रही थी। लेकिन व्यापारी के पिता ने चार लाख लूट की तहरीर थाने में दी। जिसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।
व्यापारियों का फूटा गुस्सा
घटना को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त रोष व्याप्त रहा। मौके पर मौजूद व्यापारी नेता ललित कुमार छावनी वाले, प्रमोद कुमार गुप्ता, टुक्कीराम गर्ग, राजीव गर्ग, अमन गुप्ता, सुमित कंसल ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलेे के अधिकतर व्यापारिक संगठनों ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद करने का ऐलान किया है। जबकि कुछ व्यापारी यहां से एकत्र होकर अतरपुरा चौपला पर पहुंच गए और यहां जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा और सीओ एसएन वैभव पांडेय मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। व्यापारियों ने 24 घंटे में लूट के खुलासा का अल्टीमेटम दिया है। करीब आधा घंटे बाद जाम खोल दिया गया।

लापरवाही पर दोयमी चौकी प्रभारी निलंबित
घटना के दौरान लापरवाही बरतने पर दोयमी चौकी प्रभारी अनिल कुमार की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।-दीपक भूकर, एसपी, हापुड़।

मंगलवार को इंद्रलोक कालोनी में व्यापारी के साथ लूट होने के बाद भीम नगर चौकी इंचार्ज का घेराव करते

मंगलवार को इंद्रलोक कालोनी में व्यापारी के साथ लूट होने के बाद भीम नगर चौकी इंचार्ज का घेराव करते- फोटो : HAPUR

मंगलवार को इंद्रलोक कालोनी में लूट होने के बाद खाली गल्ले को दिखाते घायल सुशील का पिता  । संवाद

मंगलवार को इंद्रलोक कालोनी में लूट होने के बाद खाली गल्ले को दिखाते घायल सुशील का पिता । संवाद- फोटो : HAPUR

मंगलवार को इंद्रलोक कालोनी में लूट होने के बाद दुकान में रोती घायल व्यापारी सुशील की पत्नी  । संव?

मंगलवार को इंद्रलोक कालोनी में लूट होने के बाद दुकान में रोती घायल व्यापारी सुशील की पत्नी । संव?- फोटो : HAPUR

इंद्रलोक कालोनी में व्यापारी को गोली मारकर लूट होने के विरोध में पक्का बाग चौराहे पर जाम लगाते सम

इंद्रलोक कालोनी में व्यापारी को गोली मारकर लूट होने के विरोध में पक्का बाग चौराहे पर जाम लगाते सम- फोटो : HAPUR

इंद्रलोक कालोनी में व्यापारी को गोली मारकर लूट होने के विरोध में पक्का बाग चौराहे पर जाम लगाते लो

इंद्रलोक कालोनी में व्यापारी को गोली मारकर लूट होने के विरोध में पक्का बाग चौराहे पर जाम लगाते लो- फोटो : HAPUR

मंगलवार को इंद्रलोक कालोनी में व्यापारी के साथ गोली मारकर लूट होने के बाद पुलिस के प्रति व्यापार?

मंगलवार को इंद्रलोक कालोनी में व्यापारी के साथ गोली मारकर लूट होने के बाद पुलिस के प्रति व्यापार?- फोटो : HAPUR

हापुड़। सीसीटीवी में कैद इंद्रलोक कॉलोनी में लूट करने वाले बदमाश  । संवाद

हापुड़। सीसीटीवी में कैद इंद्रलोक कॉलोनी में लूट करने वाले बदमाश । संवाद- फोटो : HAPUR

पक्का बाग चौराहे पर लोगो को समझाते व्यापारी नेता ललित कुमार छावनी वाले  । संवाद

पक्का बाग चौराहे पर लोगो को समझाते व्यापारी नेता ललित कुमार छावनी वाले । संवाद- फोटो : HAPUR

इंद्रलोक में लूट की घटना को अंजाम देने से पहले दुकान के बाहर रेकी करते बदमाश

इंद्रलोक में लूट की घटना को अंजाम देने से पहले दुकान के बाहर रेकी करते बदमाश- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed