{"_id":"6247354cb15d8432ad048342","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236240863","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया शैक्षिक सत्र : गुब्बारों से सजे स्कूल, आरती से हुआ बच्चों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया शैक्षिक सत्र : गुब्बारों से सजे स्कूल, आरती से हुआ बच्चों का स्वागत
विज्ञापन
शुक्रवार को स्कूल में पहुंचे बच्चो के स्वागत के लिये सजाया गया स्कूल । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया शैक्षिक सत्र : गुब्बारों से सजे स्कूल, आरती से हुआ बच्चों का स्वागत
हापुड़। स्कूलों में शुक्रवार से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया, 1.25 लाख बच्चे पहले ही दिन नई कक्षाओं में पहुंचे। बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल को गुब्बारों स सजाया हुआ था, वहीं आरती और टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। हालांकि, कक्षा तीन तक के बच्चे पहले दिन दो घंटे भी स्कूल में नहीं रुक सके, उनका मन बहलाने के लिए टॉफी, चॉकलेट बांटी गई।
कोरोना महामारी के कारण दो साल से स्कूलों में शैक्षिक सत्र उत्साह के साथ शुरू नहीं हो सका था। ऑनलाइन छात्रों के प्रवेश हुए थे। दो साल पहले जो बच्चा नर्सरी में था, वह कोरोना के कारण स्कूल जा ही नहीं सका। ऐसे में अब शुक्रवार को सत्र शुरू होने के बाद जब इस श्रेणी में आने वाले बच्चे स्कूल पहुंचे तो वह कक्षाओं में दो घंटे भी नहीं रुक सके। यह हाल तब है जब पहले दिन सिर्फ मनोरंजक गतिविधियां ही कराई गई।
शुक्रवार सुबह आठ बजे से स्कूल खुले, बच्चों के आगमन से पहले ही विद्यालयों को गुब्बारों से सजाया गया, कक्षाओं को रंगीन बनाया। विद्यालय के गेट पर ही शिक्षिकाएं आरती की थाली लेकर खड़ी हुईं, जो बच्चे अंदर आते उन्हें टीका किया जाता। छोटे बच्चों को उनके अभिभावक ही स्कूल लेकर आए।
विज्ञापन
पांच तक शुरू होंगी कक्षाएं
जिले के स्कूलों ने नया शैक्षिक सत्र शुरू कर दिया। कुछ स्कूलों ने पांच अप्रैल से कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया है। इन विद्यालयों में अभी रिजल्ट वितरण का कार्य चल रहा है।
पहले दिन ये हुई गतिविधियां
* छोटे बच्चों को मनोरंजक गतिविधियां कराई।
* 12 साल से ऊपर के बच्चों से टीकाकरण की समीक्षा।
* छात्रों का तनाव दूर करने के लिए हुई काउंसलिंग।
* पाठ्यक्रम के बारे में बताया।
* छोटे बच्चों को बांटी टॉफी, चॉकलेट।
मन लगाकर करें पढ़ाई
नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है, छात्र नई कक्षाओं में मन लगाकर पढ़ाई करें। लक्ष्य साधकर किया गया प्रयास कभी विफल नहीं जाता है। स्कूल छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा दें।--निशा अस्थाना, डीआईओएस।

शुक्रवार को स्कूल में पहुंचे बच्चो का टीका करती शिक्षिका । संवाद- फोटो : HAPUR