{"_id":"623cc1e401f6a058dc21da56","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235837420","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। पत्रकार मुकुल मिश्रा पर देर रात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड पर कार सवार कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर भी किया, लेकिन गनीमत रही कि गोली नहीं चली। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी की तलाश कर रही है।
त्यागी नगर निवासी पत्रकार मुकुल मिश्रा बुधवार रात करीब 11 बजे कार्यालय से घर जाने के लिए स्कूटी से निकल रहे थे। उनके दोस्त जसमीत सिंह भी मौजूद थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी के आगे कार लगा दी। आरोपियों ने बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और लात घूंसों से जमकर मारपीट की। एक आरोपी संदीप बाना ने जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। हालांकि फायर मिस हो गया। इसके बाद आरोपी चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हमले में पत्रकार के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि उनकी आंख पर भी गंभीर चोट लगी है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि संदीप उर्फ हेमंत, टीनू चौधरी, अंकित बाना निवासी त्रिवेणी गंज, राजू निवासी उपैड़ा, हेमंत शर्मा निवासी चितौली, योगेश और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया गया है।