फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मिट्टी खनन के मामले में दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मिट्टी खनन के मामले में दो पक्षों में चले लाठी डंडे
विज्ञापन

धौलाना। मिट्टी खनन के मामले में दो पक्षों के बीच धौलाना बस स्टैंड पर जमकर लाठी डंडे चले। आपसी विवाद के दौरान पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए चार वाहन जब्त किए।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि मिट्टी खनन के धंधे से जुड़े दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी में जमकर संघर्ष हो गया है। झगड़े की भनक लगते ही दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। उधर दौलतपुर ढीकरी में जमीनी विवाद को लेकर मकान मालिक और किराएदारों में मारपीट हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ शांति भंग करने में मामले में सचिन, केशव, जितेंद्र, राजेन्द्र व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुचलकों में पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed