{"_id":"623b6d91cd29622cc9195c42","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235792182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में आशू और अर्चना रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में आशू और अर्चना रहीं अव्वल
विज्ञापन
बुधवार को कुचेसर चौपला स्थित इंडस ग्लोबल स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ते युवक । ?
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ मीटर दौड़ में आशू और अर्चना रहीं अव्वल
हापुड़। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को कुचेसर रोड चौपला स्थित इंडस ग्लोबल स्कूल में ओपन वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया।
मुख्य अतिथि डॉ. पायल गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में खेल में प्रतिभा दिखाकर युवा अपना भविष्य तय कर सकते हैं। पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि इंडस ग्लोबल स्कूल के निदेशक कपिल शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए स्कूल बेहतर संस्थान उपलब्ध करा रहा है। खेल में अनुशासन का बड़ा महत्व है। इसके बिना सफलता की राह मुश्किल है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आशू और बालिका वर्ग में अर्चना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ की बालक वर्ग में आशू त्यागी और बालिका वर्ग में रेशू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर की बालिका वर्ग में निकिता, आठ सौ मीटर बालक वर्ग में गोविंद और बालिका वर्ग में फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दस हजार मीटर बालक वर्ग में सोनू, तीन हजार मीटर बालक वर्ग में आशीष और बालिका वर्ग में वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पांच हजार मीटर बालक वर्ग में ललित चौधरी, 15 सौ मीटर बालक वर्ग में जितेंद्र कुमार व बालिका वर्ग में मनु सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में शिवम, लॉग जंप की बालक वर्ग में आकाश चौधरी और बालिका वर्ग में यशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में सौरभ सिंह, शॉर्टपुट की बालक वर्ग में अन्नु कुमार और बालिका वर्ग में तुलसी तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका मुनेंद्र तेवतिया, प्रशांत शेखर, डॉ. सुदर्शन त्यागी, दिपांशु व तनवीर चौधरी ने निभाई।