{"_id":"623b61b282ab2725cc463253","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235789860","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को न भेजने से नाराज युवक ने गोली चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को न भेजने से नाराज युवक ने गोली चलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को न भेजने से नाराज युवक ने गोली चलाई
धोलाना। थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में बुधवार देर शाम ससुराल में अपनी पत्नी को लेने पहुंचे युवक का विवाद हो गया। पत्नी को न भेजने से नाराज युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गोली चला दी। गोली से निकला छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
गांव नारायणपुर निवासी इकबाल ने बताया कि उसकी पुत्री अंजुम की शादी वर्ष 2011 में भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शकूरपुर निवासी युवक से हुई थी। दामाद उसकी पुत्री को आए दिन परेशान करता था। मारपीट से परेशान होकर चार माह पहले अंजुम मायके आ गई थी।
बुधवार देर शाम दामाद बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचा और पत्नी को साथ ले जाने की बात कही। मना करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इस दौरान गोली के छर्रे यहां बैठे पूर्व प्रधान शब्बीर के पैर में लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।