फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शहीद और सरयू यमुना एक्सप्रेस में भी बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शहीद और सरयू यमुना एक्सप्रेस में भी बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे ने अब स्थानीय स्टेशन पर रुकने वाली शहीद एक्सप्रेस और सरयू यमुना एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगा दिए हैं। होली से ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी।

होली के चलते घर जाने के लिए यात्रियों ने 15 दिन पहले से ही टिकट बुक कराने शुरू कर दिए थे। कुछ ही दिनों में लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में सभी टिकट बुक हो गए थे और लंबी वेटिंग लिस्ट हो गई थी। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने होली स्पेशल ट्रेन का भी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया था। लेकिन, इस ट्रेन में भी आरक्षण टिकट खुलते ही कुछ ही घंटों में सीटें फुल हो गई थीं। इन तमाम ट्रेनों में अभी तक वेटिंग लिस्ट कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसे देखते हुए अब रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ा रहा है। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि अमृतसर से चलकर वाया हापुड़ रेलवे स्टेशन से जयनगर तक जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे प्रशासन ने दो स्लीपर कोच जोड़ दिए हैं। इसके अलावा शहीद एक्सप्रेस में भी रेलवे प्रशासन ने दो स्लीपर कोच जोड़े हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेनों में अस्थाई तौर पर तीन माह तक कोच जोड़े गए हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed