फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भगवा तूफान में ढहे बसपा और गठबंधन के स्तंभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हार के बाद वापस लौटते गढ़ से आप प्रत्याशी डॉ नरेंद्र - फोटो : HAPUR
भगवा तूफान में धराशायी हुए बसपा और गठबंधन के स्तंभ
विज्ञापन

हापुड़। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत ने चुनाव पंडितों को भी चौंका दिया है। मतगणना से पहले जिन्हें जीत का दावेदार बताया जा रहा था, उन्हें करारी हार मिली है।

मतदान के बाद हापुड़ विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी और पांच बार के विधायक रहे गजराज सिंह की स्थिति को प्रबल माना जा रहा था। कयास थे कि 95 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं का साथ लेकर इस बार जिले में छठी बार विधायक बनेंगे, यहां तक कि सट्टा बाजार भी इन्हीं के पक्ष में था। लेकिन यहां विजयपाल आढ़ती ने दोबारा जीत दर्ज कर साबित कर दिया कि क्षेत्र की जनता का उनसे विश्वास नहीं डिगा है। इसके अलावा धौलाना में भी मुस्लिम समाज की रिकार्ड वोटों को देखते हुए भी भाजपा की जीत मुश्किल बताई जा रही थी। लेकिन भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर ने अपनी जीत से सभी के आंकड़े फैल कर दिए। गढ़ विधानसभा सीट को भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीट माना जा रहा था। लेकिन इस सीट पर गठबंधन प्रत्याशी रविंद्र सिंह ने कड़ी टक्कर दी और कई राउंड में दोनों प्रत्याशियों के बीच अंतर काफी कम रह गया। भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह ने अंतिम समय में बढ़त हासिल कर जीत दर्ज की।

चुनाव में हार के बाद वापस जाते धौलाना से गठबंधन प्रत्याशी हाजी असलम चौधरी

चुनाव में हार के बाद वापस जाते धौलाना से गठबंधन प्रत्याशी हाजी असलम चौधरी- फोटो : HAPUR

चुनाव में हार के बाद मतगणना स्थल से वापस जाते गढ़ से बसपा प्रत्याशी मदन चौहान

चुनाव में हार के बाद मतगणना स्थल से वापस जाते गढ़ से बसपा प्रत्याशी मदन चौहान- फोटो : HAPUR

चुनाव में हार के बाद वापस जाते गढ़ से गठबंधन प्रत्याशी रविंद्र

चुनाव में हार के बाद वापस जाते गढ़ से गठबंधन प्रत्याशी रविंद्र- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed