फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो और छात्र यूक्रेन से लौटे घर, परिजनों की आंखें हुईं नम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
hapur news
यूक्रेन से हापुड़ आने के बाद चंडी मन्दिर में अपने परिवार के साथ दर्शन करते विकल्प भारद्वाज संवाद - फोटो : HAPUR
दो और छात्र यूक्रेन से लौटे घर, परिजनों की आंखें हुईं नम
विज्ञापन

हापुड़। सरकार की कोशिशों के बाद यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों की घर वापसी तेज हो गई है। जिले के दो और छात्र बृहस्पतिवार को हापुड़ लौट आए। छात्रों से मिलकर परिजनों की आंखे भर आईं। हालांकि, अभी भी जनपद के 14 छात्र यूक्रेन और बॉर्डर क्षेत्र में फंसे हुए हैं। धौलाना के शाहपुर फगौता निवासी शिवम भी फ्लाइट पर सवार होकर स्वदेश रवाना हो गया है।
जिले के अभी भी बहुत छात्र यूक्रेन बॉर्डर पर फंसे हैं और परिजन बच्चों को लेकर काफी चिंतित हैं। बृहस्पतिवार को नगर के कृष्णा गली निवासी विकल्प भारद्वाज और बुलंदशहर रोड निवासी नदीम घर लौट आए। फैसल बुधवार देर रात ही घर पहुंच गया था। विकल्प के पिता मनोज भारद्वाज सुबह ही उसे लेने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए थे। हापुड़ आकर सबसे पहले उन्होंने बेटे विकल्प के साथ मां चंडी के दर्शन किए। इसके बाद विकल्प घर पहुंचा। यहां विकल्प को देखते ही परिजनों की आंखे भर आई। सभी ने विकल्प को काफी दुलार किया। नदीम के परिजनों की यही स्थिति रही। दोनों ही छात्रों ने पिछले दस दिन में सहे कष्टों को परिजनों को साझा किया। खाना न मिलने पर कई दिन तक ब्रेड और चॉकलेट खाकर ही समय बिताया। फैसल ने बताया कि ग्रुप ने उसे हर परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत दी।
विज्ञापन

अब छात्रों की डिग्री पर भी मंडरा रहा खतरा
छात्र सकुशल घर तो पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाई को लेकर चिंता सता रही है। विकल्प पांचवें साल का छात्र है और अगले छह महीने में उसकी पढ़ाई पूरी हो जाती। अब छात्रों और उनके परिजनों को पैसे डूृबने और कोर्स पूरा होने का खतरा बन रहा है। विकल्प के पिता मनोज भारद्वाज ने बताया कि स्थानीय चिकित्सक डॉ. पराग शर्मा ने हापुड़ के सभी अंतिम वर्ष के छात्रों को अपने यहां इंटरशिप करने का आश्वासन दिया है। मनोज ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो इसके लिए उनकी आगे की पढ़ाई को यहीं मान्यता दी जाए।

यू क्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सलामती व सकुशल भारत आने के लिये प्रार्थना करते किन्नर संवाद

यू क्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सलामती व सकुशल भारत आने के लिये प्रार्थना करते किन्नर संवाद- फोटो : HAPUR

यूक्रेन से हापुड़ आने के बाद घर पर फैजान के गले से लगकर ख़ुशी मनाती माँ और बहन संवाद

यूक्रेन से हापुड़ आने के बाद घर पर फैजान के गले से लगकर ख़ुशी मनाती माँ और बहन संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed