{"_id":"621bc033350559597a2641f7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd234694841","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के संविदा कर्मी से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के संविदा कर्मी से मांगी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के संविदा कर्मी से मांगी रंगदारी
हापुड़। परिवहन निगम के हापुड़ डिपो में तैनात एक संविदाकर्मी को फोन काल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है । पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ डिपो में कार्यरत संविदाकर्मी मोहम्मद इशाक ने बताया कि एक माह पहले एक अज्ञात नंबर से उसके पास एक फोन काल आया। उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने किसी अराजक तत्व की शरारत समझकर आरोपी की बातों को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने दोबारा पीड़ित फोन काल की और रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी।
रविवार को फिर से कॉल कर पैसे मांगे गए । इसके बाद पीड़ित भयभीत हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि सर्विलांस की टीम मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।