फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

18 बुजुर्ग समेत 63 कोरोना संक्रमित मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
18 बुजुर्ग समेत 63 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को 18 बुजुर्गों समेत कोरोना के 63 मरीज मिले, जबकि 183 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 323 रह गई है, अस्पताल में सिर्फ पांच ही मरीज भर्ती हैं। रेपिड रेस्पोंस टीमों ने घर-घर जाकर मरीजों को दवाएं दीं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 1470 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 807, आरटीपीसीआर से 660, ट्रूनेट से तीन लोगों की जांच हुई। एंटीजन में 59, आरटीपीसीआर में 53, ट्रूनेट में दो लोग संक्रमित मिले। 183 मरीज स्वस्थ हुए, अस्पताल से भी तीन मरीज डिस्चार्ज किए गए। मंगलवार को संक्रमितों में 18 बुजुर्ग शामिल रहे, जबकि 40 से 50 साल के 12, 30 से 40 साल से 22 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
सिंभावली में तीन, आदर्शनगर में एक, मुरादपुर में एक, सर्वोदय कॉलोनी में एक, कोतवाली हापुड़ में एक, सबली में एक, चंदपुरा में एक, रामपुर में एक, बाबूगढ़ छावनी में एक, सुभाष नगर में एक, उपैड़ा में एक, असौड़ा में एक, न्यू शिवपुरी में एक, रेलवे रोड पर एक, हरोड़ा में एक, सिखैड़ा में एक, खगोई में एक, अठसैनी में एक, नंदपुर में एक, ततारपुर में एक, सौलाना में तीन, नरैना में एक, शिवाया में एक, पिपलेड़ा में तीन, करनपुर में दो, खिचरा में पांच, ककराना में एक, धौलाना में एक, बझैड़ा में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की स्थिति
कुल जांच--889192
कुल मरीज--14719
स्वस्थ मरीज--14178
सक्रिय मरीज--323
कुल मौत---220
मरीजों को कराया होम आइसोलेट
कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। टीम द्वारा दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed